भदोही में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सुदृढ़ होगी पेयजल व्यवस्था, लगेंगी फिल्टर मशीन
भदोही जिले के ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। 206 उपकेंद्रों पर आरओ मशीन लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
भदोही के 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगी आरओ मशीनें।
स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का लाभ।
पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु शासन को भेजा प्रस्ताव।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। जिले के ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दृष्टिगत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही सुविधाओं, संसाधनों का विस्तार होने वाला है। जिले के 206 उपकेंद्रों पर आरो मशीन (फिल्टर) लगाई जाएगी। जिससे स्वास्थ्यकर्मी, मरीज को शुद्ध पेयजल से अपनी प्यास बुझा सकेंगे।
फिल्टर लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने की कवायद शूरू कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में उप स्वास्थ्य केंद्र एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिले के चौरी, भदोही, सुंदरपुर, चककलूटी, मूसीलाटपुर, हरिहरपुर, सुरियावां सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 206 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। इन सभी पर प्रतिदिन मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप व सब मर्सिबल पंप ही लगे हैं। लोगों को शीतल जल नहीं मिल रहा था। अब विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर आरओ मशीन लगाने की पहल शुरू कर दी है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
शासन से स्वीकृति व बजट अवमुक्त होते ही मशीन लगवाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर के टांडा और आलापुर में बढ़ी चिंता, सरयू का जलस्तर स्थिर होने के बाद कटान तेज