Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पति को मुंबई से घर बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ी विवाहिता, भदोही पुलिस के समझाने के बाद उतरी नीचे

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:44 PM (IST)

    गोपीगंज के किशुनदेवपुर गांव में एक विवाहिता अपने पति को मुंबई से घर बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और स्थान ...और पढ़ें

    पति को मुंबई से घर बुलाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता।

    पति को मुंबई से घर बुलाने की जिद कर मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता।

    HighLights

    1. विवाहिता पति को मुंबई से बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ी।

    2. पुलिस और स्थानीय लोगों ने डेढ़ घंटे बाद महिला को नीचे उतारा।

    3. महिला ने पति के साथ रहने की जिद पर उठाया यह कदम।

    जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के किशुनदेवपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह अपने पति को मुंबई से घर बुलाने की जिद करने लगी। डेढ़ घंटे तक बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर महिला नीचे उतरी। पुलिस के अनुसार गाेपीगंज के एक गांव की युवती का गांव के दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध था।

    आरोप है कि युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने घर की स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए कुछ समय बाद विवाह करने की बात कही। इससे नाराज युवती ने मामले की शिकायत गोपीगंज कोतवाली में की। 

    पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया और मई महीने में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। विवाह के बाद दोनों दो महीने तक मुंबई में साथ रहने लगे। आठ जुलाई को युवती गांव लौट आई और एक रिश्तेदार के यहां रहने लगी। वह अपने पति को मुंबई से गांव बुलाने की मांग करने लगी।

    सोमवार को युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची, वहां उसे आश्वासन दिया गया कि यदि दो दिन में उसका पति नहीं आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वह एसपी कार्यालय से घर पहुंचे और दोपहर में मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

    खबरें और भी

    एसएचओ सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने घर में रखने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहने की जिद कर रही। इसी विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।

    यह भी पढ़ें- बिजली इकाइयां ठप होने से बढ़ा संकट, सोनभद्र में महंगी लाइट खरीदने को मजबूर हुआ प्रबंधन