Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में जल्द शुरू होगा विंध्य एक्सप्रेस-वे का काम, चार राज्यों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    विंध्य एक्सप्रेस-वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अंतिम चरण में है, जिसके तहत भदोही जिले में भूमि अभिलेखों की जांच इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. विंध्य एक्सप्रेस-वे की डीपीआर अंतिम चरण में।

    2. भदोही में भूमि अभिलेखों की जांच इस सप्ताह पूरी।

    3. पूर्वी यूपी में व्यापार, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार।

    जागरण संवाददाता, भदोही। जिले से गुजरने वाले विंध्य एक्सप्रेस-वे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का कार्य अंतिम चरण में है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से तहसीलवार गांवों के भूमि अभिलेखों की जांच इस सप्ताह तक पूरी हो जाएगी।

    छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से होते हुए भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील के 52 गांवों के 35 किमी क्षेत्र से होकर मीरजापुर और सोनभद्र को जोड़ेगा। सर्वे व मिट्टी की जांच हो चुकी है। 333 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे चार राज्यों की सीमाओं को जोड़ रहा है।

    जिलाधिकारी ने बताया कि तीनों तहसीलों में छह लेन के हिसाब से जमीनों का नक्शा, खतौनी, कितनी सरकारी जमीन है, कितनी भूमिधरी है, कितने किसान इसकी जद में आ रहे हैं। इन सबकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। एक सप्ताह में यह रिपोर्ट तैयार होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

    इस परियोजना के तैयार होने से पूर्वी यूपी में व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स को नई रफ्तार मिलेगी। एक्सप्रेसवे के रूट का सर्वे पूर्ण हो गया है। जिले से गुजर रहा दिल्ली से कोलकाता हाईवे-19 पर दिल्ली का रास्ता सुगम हो गया है अब विंध्य एक्सप्रेसवे से मंडल के साथ ही चार राज्यों की सीमा और गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ तक जुड़ाव हो जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डेयरी बिजनेस शुरू करने का बेहतरीन मौका, मिनी नंदिनी योजना के तहत बंपर सब्सिडी दे रही योगी सरकार

    इन तहसील के गांवाें से गुजर रहा एक्सप्रेस-वे

    भदोही तहसील: चंवर, बीरापुर, घटमापुर, आनंदडीह, सराय होला, गंगारामपुर, अभोली, सरायभाव सिंह, एकौनी, कपुरीपुर, भटेवरा, भोरी, कसौड़ा, खरगपुर, बहरैची, महजूदा, चकबसुही, चकधरनी।


    ज्ञानपुर तहसील: मानकपुर, मेढ़ी, हरीपट्टी, शुकुलपुर, पकरी कला, वारी, पूरे गड़ेरिया, गजधरा, जयसिंहपुर, चकमानसिंह, चक सिखारी, भुसौला, गिरधरपुर, लक्ष्मणपट्टी, श्रीपुर, भगवानपुर, कला खुर्द, चक कौलपति।

    औराई तहसील: बैरी खास, अछबर, कालियापुर, पीपरगांव, महथुवा, हेवतपुर, गरौली, नकटापुर, सेउर, जयरामपुर, माधोसिंह, अहरपुर, लसमणिया, गौरी व मुकुंदपट्टी।

    एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे का कार्य हो चुका है। मिट्टी की भी जांच पूरी हो गई है। किन-किन गावों से कितनी जमीन जा रही है, कितने किसान प्रभावित हो रहे हैं, उसका नक्शा, खतौती आदि की जांच चल रही है। अगले सप्ताह यह जांच भी पूरी हो जाएगी। इसके बाद नोटिफिकेशन का कार्य होगा और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

                                                                                       शैलेष कुमार, जिलाधिकारी