Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में महिला डॉक्टर को ब्लैकमेल करने के मामले में भाजपा जिला मंत्री पर मुकदमा, शारीरिक शोषण का भी आरोप

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:20 PM (IST)

    बिजनौर में एक महिला चिकित्सक ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला ...और पढ़ें

    महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल करने के प्रकरण में भाजपा जिला मंत्री पर मुकदमा दर्ज।

    महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल करने के प्रकरण में भाजपा जिला मंत्री पर मुकदमा दर्ज।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, चांदपुर। महिला चिकित्सक की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में भाजपा जिला मंत्री फंस गए हैं। महिला चिकित्सक ने नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    नगर निवासी एक महिला चिकित्सक को दो भाजपा नेताओं द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। जिसे लेकर भाजपा की स्थानीय राजनीति में पिछले पांच दिनों से खूब हलचल थी।

    इस मामले को लेकर भाजपा के कुछ पदाधिकारी ने दोनों नेताओं के खिलाफ बैठक कर मोर्चा खोल दिया था। यहां तक उनके निष्कासन की मांग उठाई थी। लगातार मामला इंटरनेट मीडिया पर भी छाया हुआ था। वहीं खुद भाजपा नेता भी इस पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे।

    अब महिला चिकित्सक इस मामले में खुलकर सामने आ गई। मंगलवार शाम चिकित्सक स्वजन संग कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने गांव रौनिया थाना हीमपुरदीपा निवासी भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव के खिलाफ तहरीर दी।

    आरोप लगाया कि प्रभात यादव का अपनी पत्नी के साथ मरीजाें के चलते उनके अस्पताल में आना जाना बढ़ गया। इसी बीच वह अस्पताल पहुंचे और खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। बाद में बेहोशी की हालत में उनके अश्लील फोटो वीडियो बना ली।

    इसका पता उन्हें तब लगा जब प्रभात यादव ने फोटो वीडियो दिखाकर धन की मांग की। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद वह उनका शारीरिक शोषण व मानसिक उत्पीड़न करता रहा।

    अधिक उत्पीड़न होने पर उन्होंने सारी बात ससुराल पक्ष व मायके वालों को बताई। मंगलवार शाम महिला चिकित्सक कोतवाली पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच कर आरोपित नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    उधर, जिला मंत्री प्रभात यादव का कहना है कि मुझ पर लगे सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं। मुझे राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगा।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में दोषी महिला उसके दो पुत्र और दामाद को उम्रकैद की सजा, ठेला लगाने वाले की गोली मारकर की थी हत्या

    यह भी पढ़ें- आगरा-एक्सप्रेसवे हादसा: घटनास्थल से अस्पताल तक दर्द में भी अपनों को ढूंढती रही निगाहें