विधायक ने रखी फ्लाईओवर की मांग, योगी ने मंच पर ही मांग लिया प्रस्ताव
बिजनौर में नगीना रोड रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंच ...और पढ़ें

बिजनौर के वर्धमान कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
नगीना रोड रेलवे फाटक पर घंटों जाम की समस्या।
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने मुख्यमंत्री से मांग की।
सीएम योगी ने मंच पर ही फ्लाईओवर का प्रस्ताव मांगा।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक पर आए दिन घंटों तक जाम की स्थिति रहती है। पिछले काफी समय से जनपदवासी इस फाटक पर जाम में फंसने के कारण फ्लाईओवर निर्माण की मांग कर रहे थे। एक-दो बार प्रयास भी हुआ, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। गुरुवार को बिजनौर आए मुख्यमंत्री के मंच पर ही सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान जनता के दर्द को साझा करते हुए मुख्यमंत्री से फ्लाईओवर निर्माण का आग्रह किया। इसके बाद मंच पर अपने संबोधन के दौरान योगी ने बताया कि उन्होंने विधायक के प्रस्ताव मांगा है और शीघ्र ही समस्या का निदान होगा।
सभा स्थल के मंच पर उपस्थिति मुख्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात को रखा। बिजनौर सदर सीट से विधायक सूचि मौसम चौधरी को नंबर आया तो उन्होंने भी जनपद के विकास और अपनी विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही कहा कि नगीना रोड पर रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर की मांग काफी समय से की जा रही है। फाटक पर फ्लाई ओवर न होने से हर दिन जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से फ्लाई ओवर निर्माण का आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें- 'न कर्फ्यू है न दंगा है, अब UP में सब चंगा है,' बुलंदशहर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
उन्होंने भी सरकार की योजनाओं और आमजन को मिल रहे लाभ से संबंधित बात को रखा। साथ ही कहा कि अभी स्थानीय विधायक सुचि मौसम चौधरी ने अपने यहां फ्लाई ओवर निर्माण की मांग को रखा है। हमने भी विधायक से अभी प्रस्ताव मांगा है। आप प्रस्ताव दीजिए हम लखनऊ से बजट जारी कराकर समस्या का निदान कराएंगे। योगी के इतना भर कहने के बाद एक बार फिर योगी-योगी के नारे लगे। साथ ही लोगाें को बरसों से चली आ रही मांग के पूरा होने और समस्या के दूर होने की उम्मीद भी जागी।