'न कर्फ्यू है, न दंगा है... अब UP में सब चंगा है'; बुलंदशहर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपये की 57 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने 2017 से पहले की अव्यवस्थाओं की तुलन ...और पढ़ें

बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
574 करोड़ रुपये की 57 परियाेजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
चौथे सर संघचालक रज्जू भैया की माताजी के नाम पर शिकारपुर में बनेगा छात्रावास।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं को गिनाते हुए आज प्रदेश में विकास व समृद्धि होने का हवाला दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में हर जिले में दंगा होता था, हर थाने में माफिया था, हर जिले में सिंडिकेट था, जो युवाओं के रोजगार को प्रभावित करता था। 2007 से 2017 तक प्रदेश की शुगर मिलों को बेचा गया। अब ऐसा नहीं है। आज प्रदेश में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, अब सब चंगा है।
शनिवार को नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर व सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्रों की 574 करोड़ रुपये की 57 परियाेजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिले में गंगा एक्सप्रेस वे व जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस के लिए अधिग्रहित किसानों की जमीनों का मुआवजा बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही नगर में रिंग रोड को स्वीकृति करने की घोषणा की।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे शिकारपुर के रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर एवं काशी में काॅरिडोर निर्माण बुलंदशहर के लोगों की वोट का ही परिणाम है।
उन्होंने रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं के भी दाखिला किए जाने की बात कहते हुए कहा कि छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास प्रदेश सरकार द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर देश को विकासशील एवं समृद्ध बनाने के लिए शताब्दी समारोह मनाए जाने के लिए के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। हमारे पूर्वज ऋषि मुनि तीर्थ देश के लिए गौरव की अनुभूति प्रदान करते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- विधायक ने रखी फ्लाईओवर की मांग, योगी ने मंच पर ही मांग लिया प्रस्ताव
सामाजिक समरसता प्रदान करने के लिए छुआछूत, जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर कार्य करना होगा ताकि देश और प्रदेश आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। रज्जू भैया इस संगठन के चौथे सर संघचालक रहे। रज्जू भैया की माताजी के नाम पर रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर में छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा।