Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी ने ललिता गौतम के स्वजन से की भेंट, बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई दोषी; आर्थिक सहायता व आवास देने की घोषणा

    By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 12:03 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिवार से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाते हुए ...और पढ़ें

    गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिवंगत छात्रा ललिता गौतम के स्वजन से बातचीत करते मुख्यमंत्री।

    गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में दिवंगत छात्रा ललिता गौतम के स्वजन से बातचीत करते मुख्यमंत्री।

    HighLights

    1. सीएम ने न्याय का दिलाया भरोसा, 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

    2. परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के स्वजन से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    परिवार के लोगों को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गाजियाबाद में ले गए थे। मुख्यमंत्री ने प्रकरण की विवेचना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अभियोजन की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सभी आवश्यक विधिक कदम उठाने को कहा।

    पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मृतका के पिता और परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड सहित सभी पात्र सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें हरसंभव सहायता मिल सके।

    यह भी पढ़ें- वेस्ट UP में दलित बनाम भाजपा का नैरेटिव गढ़ने में जुटा विपक्ष; कपसाड़ मामले के बाद ललिता गौतम हत्याकांड बना मुद्दा

    इस दौरान समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण, कमिश्नर और डीआईजी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ललिता गौतम हत्याकांड में PAC का जवान अंकित चौधरी गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचने का आरोप

    यह भी पढ़ें- Lalita Gautam Case: पहले हाउस अरेस्ट फिर आप नेताओं को पीड़ितों से मिलने की अनुमति, जिलाध्यक्ष बोले 'जब संगीत सोम को...