ललिता गौतम हत्याकांड में PAC का जवान अंकित चौधरी गिरफ्तार, हत्या की साजिश रचने का आरोप
Meerut News : ललिता गौतम हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपित अंकुश चौधरी के भाई पीएसी जवान अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
अंकित पर हत्या की साजिश रचने का आरोप।
आरोपित अंकुश चौधरी का भाई है अंकित।
जागरण संवाददाता मेरठ। ललिता गौतम हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपित अंकुश चौधरी के भाई पीएसी के जवान अंकित चौधरी को भी मुकदमे में हत्या की साजिश का आरोपित बनाया है। साथ ही अंकित चौधरी को र कर लिया गया है।
उसके बाद कोर्ट में पेश कर बुधवार सुबह अंकित चौधरी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अदालत में बताया कि अंकित चौधरी ने इसलिए अवकाश लिया था, ताकि वह भाई के साथ मिलकर ललिता गौतम की हत्या कर सके। अदालत ने अंकित चौधरी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- वेस्ट UP में दलित बनाम भाजपा का नैरेटिव गढ़ने में जुटा विपक्ष; कपसाड़ मामले के बाद ललिता गौतम हत्याकांड बना मुद्दा
'ललिता गौतम हत्याकांड में न्याय होने के साथ-साथ दिखाई देना भी जरूरी'
मेरठ: संयुक्त गुर्जर परिसंघ ने ललिता गौतम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रेस कांफ्रेंस में समाज के सदस्यों ने पुलिस से कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि वह दिखाई भी देना चाहिए। उन्होंने ललिता की हत्या में साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की।
यह भी पढ़ें- MP इमरान मसूद बोले- मुसलमानों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी; गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है सपा
अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने वाले दिग्विजय भाटी और हेमंत प्रधान समेत अन्य पर बेवजह धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि कार्रवाई केवल उतनी ही होनी चाहिए जितनी उनके अपराध के लिए उचित हो। भोपाल सिंह ने गंगानगर में एक दुकानदार द्वारा मिठाई कम देने के विरोध में ग्राहक की बेरहमी से पिटाई का उल्लेख किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- ललिता गौतम के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, प्रदेश प्रभारी बोले- गुंडों जैसा व्यवहार कर रही UP पुलिस
उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस मामले में जानलेवा हमले की धारा लगाकर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, गंगानगर थाने में मैनपाल फौजी पर गैंग्सटर की कार्रवाई की दोबारा जांच की जाए। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर बेवजह गैंग्सटर की कार्रवाई की है। इसके अतिरिक्त, गुर्जर समाज ने भाजपा में अपनी भागीदारी कम होने की बात उठाई और केंद्रीय मंत्री बनाने की मांग की।
कहा कि यदि सरकार ने गुर्जर समाज के हितों पर ध्यान नहीं दिया, तो नवंबर में चिंतन शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर वीरेंद्र गुर्जर, जगदीश गुर्जर, नवाब सिंह और जितेंद्र प्रधान समेत अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।