Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP इमरान मसूद बोले- मुसलमानों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी; गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है सपा 

    By Anuj Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:21 PM (IST)

    MP Imran Masood : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी मुसलमानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें उन पर भरोसा है। इस बार समाजवादी पार्टी गठबं ...और पढ़ें

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फाइल फाेटो)

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (फाइल फाेटो)

    HighLights

    1. बोले-सपा केवल कर रही बयानबाजी, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा

    2. कांग्रेस सांसद के बयान से विपक्षी खेमे में मिल रहे हैं दरार के संकेत

    जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा के रिश्तों में नई दरारें उभरती दिख रही हैं। छात्रा ललिता गौतम के परिवार से मिलने के लिए आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को मेरठ पहुंचे सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान इसी तरफ संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों की लड़ाई अब राहुल गांधी ही लड़ रहे हैं। मुसलमानों को भी उन पर भरोसा है। इस भरोसे का ही नतीजा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन को 37 सीटों पर जीत मिली थी।

    उन्होंने कहा कि इस बार सपा गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस संबंध में कोई बात नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को चिंता है लेकिन अखिलेश यादव को नहीं है। सपा की ओर से केवल बयानबाजी हो रही है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा। इमरान मसूद हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी को लेकर मुखर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ललिता गौतम के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेसियों को रोका, प्रदेश प्रभारी बोले- गुंडों जैसा व्यवहार कर रही UP पुलिस

    एक दिन पहले 12 जुलाई को समाचार एजेंसी से बातचीत में भी उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला था। 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन की सफलता का श्रेय राहुल गांधी को देते हुए कहा था कि बिना गठबंधन के सपा 2022 के विधानसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन भी दोहरा नहीं पाती।

    यही नहीं सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सपा ऐसे मुस्लिम नेताओं को बर्दाश्त नहीं करती जो प्रभावशाली हों या खुलकर बोलते हों। आजम खान, मुख्तार अंसारी आदि मुस्लिम नेताओं का जिक्र करते हुए सपा की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। यह बयान गठबंधन सहयोग की भावना के विपरीत माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lalita Gautam Case: पहले हाउस अरेस्ट फिर आप नेताओं को पीड़ितों से मिलने की अनुमति, जिलाध्यक्ष बोले 'जब संगीत सोम को...