बसपा नेता की कार से अचानक उठने लगा धुआं, सूझबूझ से बची जान; दूसरी कार से लपटें निकलने पर मची अफरातफरी
Bijnor News: बिजनौर में बसपा नेता की चलती कार से जलीलपुर के पास अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे उन्होंने सूझबूझ से गाड़ी रोककर अपनी जान बचाई। वहीं, नगीना ...और पढ़ें

बिजनौर में कार से उठता धुआं।
HighLights
बिजनौर में जलीलपुर के निकट कार के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा।
अन्य मामले में बिजनौर के परिवार की कार में नगीना में लगी आग।
संवाद सूत्र, चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर के निकट बसपा नेता की तेज रफ्तार कार के पिछले हिस्से में अचानक तेज धुआं उठने लगा। इससे कार चला रहे बसपा नेता दहशत में आ गया। हैंडब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने के बाद बसपा नेता ने नीचे उतर कर अपनी जान बचाई ।
कस्बे के मुहल्ला मुफ्तीसराय निवासी अकील अंसारी वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष है। अकील अंसारी रविवार की सुबह अपनी कार में सवार होकर दत्तियाना की ओर जा रहे थे।
जलीलपुर के निकट अचानक उनकी कार के पिछले हिस्से से तेजी के साथ बहुत अधिक में धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख उन्होंने हैंड ब्रेक खींचकर कार को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतर गए। बसपा नेता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी का बोनट खोलकर उसमें रखी बैटरी के टर्मिनल भी खोल दिए जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। अकील अंसारी ने बताया कि ओवरहीट होने के चलते गाडी से धुआं निकला था।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला, मौके पर मची अफरातफरी; ऐसे बची दोनों सवारों की जान
चलती कार में लगी आग, मची अफरातफरी
नगीना: बिजनौर शहर का रहने वाला एक परिवार रविवार सुबह चार बजे अपनी कार से नगीना से कोटकादर की ओर जा रहा था। चित्तौड़गढ़ चौकी पार करते ही उन्हें कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। कार सवार सभी लोग रायपुर रोड पर नजीबाबाद बस अड्डे के साइड में कार रोकर नीचे उतर ही रहे थे कि अचानक बोनट में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
कार से आग की लपटें निकलते देखकर आसपास के लोग पहुंच गए। हाईवे पर ट्रैफिक रुक गया। दुकानदारों और राहगीरों ने बाल्टियों से पानी डालकर कार के बोनट में लगी आग बुझा दी। इसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका। आशंका है कि कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी।