Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला, मौके पर मची अफरातफरी; ऐसे बची दोनों सवारों की जान

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:15 AM (IST)

    सहारनपुर में देहरादून रोड पर एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई, जिससे उस पर सवार लोगों की जान पर बन आई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बाइक सवार विशाल और देवेश ने कूदकर जान बचाई।

    2. पेट्रोल पंप कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई।

    संवाद सूत्र, गागलहेड़ी (सहारनपुर)। देहरादून रोड पर अचानक बाइक आग का गोला बन गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बाइक सवार युवकों ने बाइक से कूदकर बमुश्किल जान बचाई। पेट्रोल पंप स्टाफ ने अग्निशामक यंत्र से बामुश्किल आग पर काबू पाया।

    प्रधान प्रतिनिधि दानिश ने बताया कि शनिवार रात्रि भगवानपुर फैक्ट्री से ड्यूटी कर बाइक से वापस लौट रहे शारदा नगर निवासी विशाल व देवेश जैसे ही कस्बे में फ्रेंड्स फिलिंग स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक से आग की लपटें उठने लगी।

    बाइक सवारों ने कूद कर जान बचाई। देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गयी। पेट्रोल पंप कर्मियों हैदर आदि ने हिम्मत दिखाते हुए पंप पर लगे अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह फूंक चुकी थी। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor: टोल देने के बाद भी टूटे मार्ग पर सफर करने को मजबूर यात्री, सर्विस रोड बदहाल 

    बाइक में डलवाया था पांच लीटर पेट्रोल, 100 रुपये का निकला कम

    सहारनपुर: जोगियान पुल स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में कम पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सेवानिवृत्त अध्यापक पेट्रोल पंप पर बाइक में पांच लीटर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे। कर्मचारी ने पहले ही 100 रुपये का पेट्रोल किसी अन्य वाहन में डाल रखा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आतंकी फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम लगाने के लिए 13 जगहों पर मारे छापे

    मीटर को जीरो पर नहीं किया और पेट्रोल बाइक में डाल दिया। बाद में स्लिप मांगने पर पता चला कि 100 रुपये का पेट्रोल कम डाला है। भूतेश्वर मंदिर रोड मोहित विहार निवासी अरविंद शर्मा पुल जोगियान का आरोप है कि इस पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी होती है। दो महीने में दो बार कम पेट्रोल डाला गया और रुपये पूरे वसूले गए है। पेट्रोल पर पर रजिस्टर में शिकायत दर्ज कराई गई है।