Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Dehradun Economic Corridor: टोल देने के बाद भी टूटे मार्ग पर सफर करने को मजबूर यात्री, सर्विस रोड बदहाल 

    By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:57 PM (IST)

    Delhi-Dehradun Economic Corridor: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर रसूलपुर से गणेशपुर तक सर्विस रोड बदहाल है, जिससे यात्रियों को टोल चुकाने के बावज ...और पढ़ें

    दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के पास बनी सर्विस रोड टूटकर हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त। जागरण

    दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के पास बनी सर्विस रोड टूटकर हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त। जागरण

    HighLights

    1. पहली ही बरसात ने खोली एनएचएआई अधिकारियों के कार्यों की पोल

    2. गणेशपुर से रसूलपुर तक आठ किमी सर्विस रोड दोनों ओर से हुई क्षतिग्रस्त।

    संवाद सूत्र, बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुए करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी रसूलपुर से गणेशपुर तक सर्विस रोड बदहाल पड़ी हुई है।

    जगह-जगह से सड़क टूटने कारण लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। भारी भरकम टोल टैक्स देने के बाद भी टूटी हुई सर्विस रोड पर चलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यह एनएचएआई के अधिकारियों अनदेखी है।

    गत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर का शुभारंभ किया था। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों ने आनन-फानन में अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने में जुट गए थे। इसी दौरान सर्विस रोड का निर्माण भी किया गया है जिनकी पोल बरसात शुरू होते ही खुल गई है, क्योंकि गणेशपुर से रसूलपुर तक करीब आठ किमी सर्विस रोड दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को टोल टैक्स देने के बाद भी टूटी-फूटी सड़कों पर चलना को मजबूर हैं।

    यही नहीं हाल ही में हुई बरसात के बाद कई जगह सेफ्टी के लिए बनाए गए वाल भी धंस गई है। इतना सब होने के बाद भी न जाने क्यों एनएच एआई के अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं और निर्माण कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी कार्य शैली सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Economic Corridor की खामियां उजागर, बड़गांव कट पर किनारा धंसा, सड़क व किनारे पर डाली RCC के बीच दरार 

    ग्रामीण प्रदीप सैनी, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि का कहना है कि टोल टैक्स करने के बाद भी टूटी हुई सर्विस रोड पर चलने को विवश है। उन्होंने जिलाधिकारी सहारनपुर से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर कांवड़ियों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित, ट्रैफिक के सुचारू संचालन को पुलिस की तैयारी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी सहारनपुर के गांव में घुसा, फसलें जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ी

    खबरें और भी