Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर कांवड़ियों का प्रवेश होगा प्रतिबंधित, ट्रैफिक के सुचारू संचालन को पुलिस की तैयारी
सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसमें सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली-देहरादून इकोना ...और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का फाइल फोटो
HighLights
कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस विभाग की तैयारियां शुरू।
सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सीसीटीवी से निगरानी।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा, महानगर व जिले के रूटों पर यातायात प्रबंध के साथ ही डायवर्जन को लेकर भी कार्ययोजना बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कांवड़ यात्रा की तैयारियां
डीआइजी अभिषेक सिंह के साथ ही एसएसपी अभिनंदन भी जिलों में कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडार (दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे) पर कांवड़ियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह कारिडार सिर्फ वाहनों के लिए प्रयोग किया जाएगा।
श्रावण मास की कावंड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त हरिद्वार में हरकी पैड़ी से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए देवालयों की तरफ रवाना होते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के साथ ही आमजन मानस को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए प्रशासन करीब एक माह पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देता है। जिले से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू की तरफ कांवड़ लेकर जाने वाले यात्री गुजरते हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi-Meerut Expressway को कांवड़ यात्रा के दौरान खुला रखना जरूरी, उद्यमियों ने की DM मेरठ से मांग
रूट प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था
एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि कांवड़ मार्गों का मैपिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टर एवं जोन व्यवस्था, अस्थायी पुलिस चौकियां तथा 24 घंटे सातों दिन मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जा रही हैं। बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडार (Delhi-Dehradun Economic Corridor) पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा इसका उपयोग सामान्य यातायात के लिए किया जाएगा।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दौरान शिवालयों व देवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही श्रावण मास के सोमवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रमुख शिवालयों पर भगवान के दर्शनों के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।
निगरानी और आवश्यक निर्देश
वहीं कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था भी दुरूस्त कराई जा रही है। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जा रहा है। बताया कि लगभग 250 अतिरिक्त कैमरों के साथ इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि, ऊंची झांकियां, स्टंटबाजी एवं माडिफाइ साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया की निगरानी के लिए चौबीस घंटे सातों दिन कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा शिविरों में स्वच्छ भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करवाई जा रही रही है। पुलिस का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं घटना-मुक्त संपन्न कराना है।