Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP सरकार की नगर निकायों के विकास को पहल: पालिका क्षेत्र के लिए वार्डवार तैयार होगा गजेटियर, बिजनौर में सर्वे शुरू

    By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:13 PM (IST)

    Bijnor News: उत्तर प्रदेश सरकार नगर निकायों के संपूर्ण विकास के लिए गजेटियर तैयार करवा रही है, जिसके तहत बिजनौर की धामपुर नगर पालिका में वार्डवार सर्व ...और पढ़ें

    धामपुर नगर पालिका का भवन।

    धामपुर नगर पालिका का भवन।

    HighLights

    1. धामपुर नगर पालिका में 37 बिंदुओं पर सभी 25 वार्ड में सर्वे जारी।

    2. पालिका के विकास और भविष्य की योजनाओं को तैयार हो रहा गजेटियर

    राहुल श्याम, धामपुर (बिजनौर)। प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों के संपूर्ण विकास और वहां की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए मंडल स्तर से पालिकाओं को गजेटियर (भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शब्दकोश) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    धामपुर नगर पालिका द्वारा भी गजेटियर का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें कुल 37 बिंदुओं के आधार पर वार्डवार सर्वे कराकर जानकारी जुटाई जा रही है।

    सरकार द्वारा पालिकाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार योजनाएं बनाकर सुविधा व धनराशि उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे नगर पालिकाओं में मुख्य विकास कार्यों के अलावा वहां की भौगोलिक व अन्य आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का लाभ मिल सके।

    इसके लिए मुरादाबाद मंडल स्तर से नगर पालिकाओं के गजेटियर तैयार करने के आदेश प्राप्त हुए हैं। धामपुर पालिका में इसके लिए सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है। पालिका के सभी 25 वार्डों में महत्वपूर्ण बिंदुओं के आधार पर गजेटियर तैयार किया जा रहा है।

    संपूर्ण विकास के लिए बन रहा गजेटियर

    पालिका ईओ रवि शंकर शुक्ल ने बताया कि वैसे समय-समय पर नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण, आवासीय व व्यावसायिक भवनों का सर्वे, विकास कार्यों की आवश्यकताओं आदि के आधार पर कार्य कराए जाते हैं। लेकिन अब पालिका के संपूर्ण विकास और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गजेटियर तैयार करने के निर्देश हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह काम पिछले माह से शुरू करा दिया गया है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सर्वे सभी 25 वार्डवार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गजेटियर तैयार होने के बाद मंडल व शासन स्तर पर पालिका की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी, जिसके आधार पर योजनाएं तैयार करके पालिका को भविष्य में लाभ मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- अंग्रेजों के जमाने के रेलवे स्टेशन का बदला रूप, अब यहां मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं; PM करेंगे लोकार्पण 

    कुल 37 बिंदू हैं शामिल

    • नगर व वार्डों का इतिहास व विशेषता।
    • वार्ड की पहचान, सामान्य विवरण व प्रशासनिक संरचना।
    • वार्डवार भौगोलिक, पर्यावरणीय व हरित क्षेत्र की जानकारी।
    • जल आपूर्ति व स्वच्छता प्रणाली की उपलब्धता।
    • जाति, धर्म, समुदायवार विवरण।
    • परिवार संरचना, भाषा, बोली व सामाजिक समरसता।
    • आर्थिक प्रोफाइल : निवासियों का व्यावसायिक व वित्तीय विवरण।
    • रेहड़ी, पटरी, ठेले, रिक्शाचालकों, श्रमिकों, नौकरीपेशा आदि की संख्या।
    • सड़क परिवहन व शहरी योजनाओं की गुणवत्ता।
    • प्राचीन, ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व के स्थल।
    • त्योहार, मेले, लोक गीत, परंपरा, शहरी कला आदि बिंदू शामिल।

    गजेटियर में सर्वे के माध्यम से पालिका क्षेत्र का वार्डवार जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे लगभग 37 बिंदुओं पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर गजेटियर में शामिल किया जाएगा। इसके माध्यम से पालिका के लिए भविष्य की योजनाएं और संपूर्ण विकास को बल मिलेगा।
    -रवि शंकर शुक्ल, ईओ, नगर पालिका धामपुर।