हैरान करने वाला मामला: युवक ने प्रेमिका को पत्नी बताकर खरीद ली कार, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Bijnor News : बिजनौर में एक महिला ने अपने पति, जेठ और पति की प्रेमिका के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। ...और पढ़ें

HighLights
महिला के आधार कार्ड का धोखाधड़ी से उपयोग करने का आरोप।
बिजनौर पुलिस ने पति, जेठ और प्रेमिका पर केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली में बिजनौर के एक लोहा व्यापारी के दो बेटों पर परिवार की ही महिला ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसके नाम पर लोन के माध्यम से महंगी कार खरीद ली और प्रेमिका को पत्नी के रूप में दर्शाया था। पुलिस ने कारोबारी के दो पुत्र और मेरठ निवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी ओखला निवासी रुखसार का आरोप है कि उसका अपने पति इरफान पुत्र जहीर अहमद से विवाद चला है। इस कारण वह पति से अलग रह रही है। महिला का आरोप है कि इरफान का मेरठ निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पिछले साल मई 2025 में इरफान और उसके भाई सलीम ने प्रेमिका को पत्नी दर्शाते हुए फरीदाबाद से स्कार्पियो-एन खरीदी थी। इसके बाद गाड़ी प्रेमिका ने ही रिसीविंग कराई गई थी।
रुखसार का आरोप है कि गाड़ी खरीदते समय उसका आधार कार्ड व फोटो प्रस्तुत किए गए थे। इस कारण लोन की किस्त उसके नाम पर आ गई। महिला ने बताया कि जब गाड़ी की खरीद की गई उस समय वह अपने परिवार के साथ मुंबई में थी। प्रकरण की जानकारी होने पर महिला ने अपने ससुराल पक्ष से विरोध जताया तो उसे धमकी दी गई। परेशान होकर महिला ने कोतवाली में पति इरफान, जेठ सलीम और मेरठ निवासी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
महिला ने आशंका जताई कि आरोपित पति उसके नाम पर गाड़ी लेकर कोई बड़ी घटना कराने और उसे फंसाने की साजिश कर रहा है। उधर, कुछ माह पहले लोहा कारोबारी जहीर अहमद अहमद पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी राम प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।