Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते को लेकर नया अपटेड, 'गोद' लेने वाले ग्रामीण संग रोज आता है मंदिर और...

    By Nanadkishor Nanad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 18 Feb 2026 05:01 PM (IST)

    Bijnor News : बिजनौर के नंदपुर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते भैरव का दिल्ली व नोएडा में उपचार हुआ। गत चार फरवरी को गांव लौ ...और पढ़ें

    गांव नंदपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अश्वनी सैनी के साथ मौजूद कुत्ता भैरव।

    गांव नंदपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अश्वनी सैनी के साथ मौजूद कुत्ता भैरव।

    HighLights

    1. बालाजी के जागरण के दौरान मंदिर परिसर में रहता है मौजूद

    2. पिछले माह मूर्ति की परिक्रमा करते दिखा था कुत्ता।

    संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। नगीना क्षेत्र के गांव नंदपुर के नंदलाल देवता मंदिर में एक सप्ताह तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ता पिछले दिनों गांव लौट आया था।

    नोएडा के शिवालय एनिमल शेल्टर में दिल्ली के अस्पताल के पशु चिकित्सकों की निगरानी में करीब दो सप्ताह के उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने के बाद एनजीओ की टीम उसे लेकर गांव पहुंची थी। ग्रामीण अश्वनी सैनी को 12 शर्तों के साथ उसे सौंपा गया था। कुत्ते को भैरव नाम दिया गया था। 

    d6

    ग्रामीण अश्वनी सैनी ने बताया कि भैरव को 'गोद' लेने के बाद से वह प्रतिदिन उसे सुबह शाम मंदिर लेकर जाते हैं। भैरव घंटों मंदिर परिसर में खूब उछलकू करता है।

    उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ बाहरी लोग कुत्ते भैरव को देखने मंदिर पहुंचते हैं तथा मंदिर पर कुत्ते को न पाकर उनके घर पर आते हैं। अश्वनी ने बताया कि गत चार फरवरी को भैरव गांव पहुंचा था। तभी से उसे रोज मंदिर ले जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता... 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए

    शनिवार को लगने वाले बालाजी के दरबार के दौरान परिसर में मौजूद रहता है, लेकिन भैरव अब परिक्रमा नहीं लगता है। दिल्ली के डाक्टरों के निर्देश पर उसे अभी भी दवा दी जा रही।

    पिछले माह पहली बार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते दिखा था कुत्ता

    ग्रामीणों को गत 12 जनवरी की तड़के कुत्ता मंदिर परिसर में लगी हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते मिला था। परिक्रमा का क्रम 12 से 18 जनवरी तक चला। कुत्ते को देखने के लिए अन्य जनपद से भी हजारों लोग प्रतिदिन मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। तबीयत खराब होने पर बिजनौर के प्रेमपथ एनिमल शेल्टर के चिकित्सकों की टीम ने 18 जनवरी को उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

    यह भी पढ़ें- मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते के स्वस्थ होने पर ग्रामीण खुश, मंदिर में बालाजी का दरबार लगाने की घोषणा

    ग्रामीणों की सहमति के बाद एनजीओ की टीम कुत्ते को दिल्ली के मैक्स पेट जेड सेंटर ले गई। जहां जांच में उसकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया। उसकी ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स भी कम पाई गई थी। उसे टिक फीवर भी था।

    खबरें और भी

    बाद में कुत्ते को नोएडा के शिवालय एनिमल सेल्टर लाया गया। वहां भी उसका मैक्स पेट जेड सेंटर के डाक्टरों की निगरानी में इलाज चला। उसे नोएडा के सेंटर में रखा गया। ठीक होने पर गत 4 फरवरी को एनजीओ की टीम कुत्ते को लेकर गांव पहुंची थी।