Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते के स्वस्थ होने पर ग्रामीण खुश, मंदिर में बालाजी का दरबार लगाने की घोषणा

    By Nanadkishor Nanad Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 03 Feb 2026 06:59 PM (GMT+05:30)

    बिजनौर के नंदपुर गांव में हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाला कुत्ता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। दिल्ली के अस्पताल के डाक्टरों के उपचार के ब ...और पढ़ें

    हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते कुत्ते का फाइल फोटो

    हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते कुत्ते का फाइल फोटो

    HighLights

    1. बिजनौर के गांव नंदपुर में कुत्ते ने की थी हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा।

    2. दिल्ली के मैक्स पैट जेड अस्पताल के डाक्टरों ने किया उपचार।

    संवाद सूत्र, जागरण, नगीना (बिजनौर)। नगीना क्षेत्र के गांव नंदपुर के अंतिम छोर पर करीब 200 वर्ष से भी अधिक पुराना नंदलाल देवता महाराज का मंदिर है। पिछले माह इस मंदिर में एक सप्ताह तक एक कुत्ते ने हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा की थी। बीमार होने पर उसे दिल्ली के मैक्स पैट जेड अस्पताल और फिर नोएडा के शिवालय एनिमल सेल्टर में ले जाया गया था।

    सभी रिपोर्ट नार्मल आने पर चिकित्सकों ने कुत्ते को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया। डिस्चार्ज होने के बाद एनजीओ की टीम कुत्ते को मंगलवार को गांव नंदपुर लेकर आने वाली थी, लेकिन अभी उसे नहीं लाया जा सका है।

    उधर, कुत्ते के स्वास्थ होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण उसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित कर मंदिर में प्रत्येक शनिवार को बालाजी का दरबार लगवाने की घोषणा की है।

    in

    यह भी पढ़ें- लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता... 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए

    बिजनौर की आनंद चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी और एनजीओ प्रेमपथ एनिमल शेल्टर से जुड़े अश्चनी चित्रांश ने बताया कि कुत्ता पूरी तरह से स्वस्थ है। उसे जल्द बिजनौर लाया जाएगा। तेलंगाना में बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत को लेकर नोएडा के शेल्टर से जुड़े एनजीओ के सदस्य आंदोलनरत हैं। इस कारण मंगलवार को उसे लाने की कार्रवाई नहीं हो सकी।

    यह भी पढ़ें- VIDEO : मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की हालत नाजुक, दिल्ली में इलाज जारी; ग्रामीण कर रहे प्रार्थना

    ग्रामीणों को गांव वापसी का बेसब्री से इंतजार

    गांव नंदपुर ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कुत्ते के गांव पहुंचने का इंतजार है। ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित कर मंदिर में प्रत्येक शनिवार को बालाजी का दरबार लगवाने की घोषणा की है।

    खबरें और भी

    12 जनवरी को पहली बार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते दिखा था कुत्ता

    मंदिर की देखरेख करने वाले तुषार सैनी बताते हैं कि 11 जनवरी की दोपहर एक कुत्ता ग्रामीणों को मंदिर के आसपास दिखाई दिया। 12 जनवरी की तड़के यही कुत्ते उन्हें मंदिर परिसर में लगी हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते मिला। उन्होंने बताया कुत्ते द्वारा परिक्रमा का क्रम 12 से 18 जनवरी तक चला।

    इसी दौरान कुत्ते को देखने के लिए अन्य जनपद से भी हजारों लोग प्रतिदिन मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरा मंदिर प्रांगण विभिन्न प्रकार की दुकानों से सजने के बाद मेले में बदल गया। भंडारे का आयोजन हुआ। पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने गांव पहुंचकर कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण कर बताया था कि कुत्ते को रेबीज नहीं है।

    बिजनौर के प्रेमपथ एनिमल शेल्टर के चिकित्सकों की टीम ने 18 जनवरी को उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्रामीणों की सहमति के बाद एनजीओ की टीम कुत्ते को दिल्ली के मैक्स पेट जेड सेंटर ले गई।

    यह भी पढ़ें-  कैंसर पीड़ित 'नोरा' अपने बच्चों से बिछड़ गई, पता बताने वाले को पांच हजार का इनाम

    जहां जांच में उसकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया। उसकी ब्लड रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स भी कम पाई गई थी। उसे टिक फीवर भी था। बाद में कुत्ते को नोएडा के शिवालय एनिमल सेल्टर लाया गया। वहां भी उसका मैक्स पेट जेड सेंटर के डाक्टरों की निगरानी में इलाज चला।