इंटर में फेल होने के बाद छात्र ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग
Bijnor News : इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने से तनावग्रस्त एक छात्र ने रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

मामले की जांच को मौके पर पहुंची पुलिस।
HighLights
बिजनौर के शेरकोट में रेलवे ओवरब्रिज से कूदा छात्र।
गंभीर घायल छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद शेरकोट निवासी छात्र ने ओवर ब्रिज से रेलवे लाइन पर छलांग लगा दी।
छात्र देवांश इंटर में फेल हो गया। फेल होने से छात्र तनाव में आ गया और घर वालों को बिना बताए वह धामपुर में नगीना चौराहा से नहटौर रोड पर जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंच गया। जहां गुरुवार शाम देर शाम उसने ओवर ब्रिज से रेलवे लाइन पर छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गनीमत रही कि उस समय रेलवे ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आई, जिससे कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
यह भी पढ़ें- UP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले 10वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान
रेलवे लाइन के पास मौजूद झुग्गी वालों ने उसे रेलवे ट्रैक से हटाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जीआरपी व पुलिस पहुंची और छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी छात्र का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Board Exams में नहीं आए अच्छे नंबर तो छात्रों का स्ट्रेस हो सकता है मैनेज, इस पर जाने-माने मनोचिकित्सकों ने दी राय
गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
बिजनौर: हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव रावटी निवासी सौरभ की मंगलवार रात क्षेत्र के गांव टूगरी के रहने वाले तीन युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। सिर में गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। गुरुवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अभी तक तीनों आरोपित पुलिस के पकड़ से दूर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।