Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में अगले 3 दिन तक तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Updated: Thu, 28 May 2026 06:18 PM (IST)

    लखनऊ मौसम विभाग ने बिजनौर में 31 मई तक तेज आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। मौसम विभाग लखनऊ ने जनपद बिजनौर में दिनांक 31 मई क तेज आंधी-तूफान, बारिश, आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उधर डीएम जसजीत कौर ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ऐसी स्थिति में सुरक्षित स्थान पर चले जाने की सलाह दी है।

    उन्होंने गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में कहा कि लोग खराब मौसम एवं वज्रपात के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और एडवाइजरी का पालन करें।

    किसानों को दी गई सतर्क रहने की सलाह

    उन्होंने किसानाें से आह्वान किया कि वह खेतों में कार्य करते समय सतर्कता बरते और बादलों की गड़गडाहट के दौरान तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाए। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, खुले मैदानों, जलाशयों, बिजली के खंभों एवं मोबाइल टावरों के आसपास बिल्कुल खड़ा नहीं हो, ऐसे समय में पक्के भवन या सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

    डीएम ने कहा कि जिन नागरिकों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन है, तो वह दामिनी एप डाउनलोड करें और मौसम संबंधी सूचनाओं का पालन करें।

    मौसम खराब होने की स्थिति में बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग बंद कर दें और तालाब, नदी, नहर आदि जल निकायों से दूर रहें। आपदा संबंधी सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 एवं 01342-262031 पर संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- बिजनौर से पलायन कर मादा गुलदार ने मुरादाबाद में जन्मे शावक

    खबरें और भी