Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में लकड़ी माफियाओं का आतंक: खैर के 5 पेड़ काटे, वनकर्मियों से मारपीट कर छीनी बाइक

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 12:58 AM (IST)

    बिजनौर की साहूवाला वन रेंज में लकड़ी माफियाओं ने खैर के पांच पेड़ काटे और वनकर्मियों से मारपीट कर उनकी बाइक छीन ली। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. साहूवाला रेंज में लकड़ी माफिया ने खैर के पेड़ काटे।

    2. माफिया ने वनकर्मियों से मारपीट की और बाइक छीन ली।

    3. वन विभाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

    संवाद सूत्र, बिजनौर। साहूवाला वन रेंज में लकड़ी माफियाओं ने बेशकीमती खैर के पांच पेड़ काट डाले। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के साथ माफिया ने गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए बाइक छीनकर लेकर गए। बाद में वनकर्मी मौके पर कटे पड़े पांच खैर के पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की भरकर रेंज कार्यालय ले आए। साहूवाला वन रेंज में रेंजर द्वारा आरोपितों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

    साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी रामवृक्ष राव के अनुसार वन विभाग की टीम कक्ष संख्या-02 ग्राम मदपुरी के पास जंगल में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें झाड़ियों में दो बाइक खड़ी दिखाई दी। वहीं कुछ दूरी पर कुछ बेशकीमती खैर पेड़ काट रहे थे। वनकर्मियों को मौके पर खैर के पांच पेड़ कटे हुए मिले।

    वनकर्मियों को देखकर लकड़ी माफिया आगबबूला हो गए और दबंगई दिखाते हुए वनकर्मियों से गाली-गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी। वनकर्मियों के विरोध करने पर उनसे जबरन दोनों बाइकों को छीन कर ले गए। वनकर्मी मौके पर कटे पड़े पांच खैर के पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की भरकर रेंज कार्यालय ले आए।

    डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि साहूवाला वन रेंज में रेंजर द्वारा आरोपितों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हल्का दरोगा से मामले की जांच कराई जा रही है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    साहूवाला रेंज में नहीं थम रहा अवैध कटान

    साहूवाला वन रेंज में बेशकीमती खैर की लकड़ियों का अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। खादर क्षेत्र में लगातार अवैध कटान हो रहा है और लकड़ी माफिया हरे-भरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे हैं।

    कक्ष संख्या-02 में लकड़ी माफियाओं ने दिनदहाड़े खैर के पांच पेड़ काट डाले। हालांकि वन विभाग समय-समय पर लकड़ी माफिया पर कार्रवाई करता है। इसके बावजूद ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में वेज बिरयानी में मिला छिपकली का कटा हुआ सिर, Video Viral