बिजनौर में साथियों ने युवक को नशे की हालत में घर छोड़ा, रात में हो गई मौत
बिजनौर के नूरपुर में एक युवक को उसके साथी नशे की हालत में घर छोड़ गए, जिसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
उपचार के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
स्वजन ने जहरीला पदार्थ दिए जाने की जताई आशंका।
संवाद सूत्र, नूरपुर (बिजनौर)। कचरा खरीदने गए युवक को वापसी में उसके साथी नशे की हालत में उसके घर छोड़ गए। देर रात उपचार के दौरान उसकी की मौत हो गई। स्वजन ने जहरीले पदार्थ से मौत होने की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

कस्बे से सटे पीपला जागीर निवासी 24 वर्षीय राहुल प्रजापति घर-घर से कचरा खरीद कर बेचने का काम करता था। रविवार को वह अपने गांव निवासी टिल्लू एवं हसुपुरा निवासी शमीम के साथ गजरौला गया था। बताया जाता है कि वापसी में राहुल ने वहां शराब पी।
देर रात राहुल एवं उसके साथी नूरपुर आ रहे थे तो रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर शमीम एवं टिल्लू ने सोये हुए राहुल को उठाने का प्रयास किया तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। दोनों राहुल को उसके घर ले गए जहां निजी चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया गया तथा टिल्लू एवं शमीम अपने घर चले गए।
देर रात राहुल की हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। स्वजन ने राहुल को जहरीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने मृतक के घर पहुंच कर जांच की।
खबरें और भी
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। राहुल का आठ माह पूर्व विवाह हुआ था। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी तहरीर में राहुल को जहरीले पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई है। एसओ प्रवेज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में पति की मौत के अगले दिन पत्नी की ट्रेन की चपेट में आकर गई जान
इलेक्ट्रीशियन की कुवैत में मौत
चांदपुर: नगर निवासी एक व्यक्ति की कुवैत में हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्वजन को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।
नगर के मुहल्ला कटकुई निवासी 52 वर्षीय मुनव्वर पिछले कई वर्षों से कुवैत के जलीब क्षेत्र में रहते थे। वह वहीं की एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करते थे। स्वजन के अनुसार उन्हें वहीं पर अचानक हार्ट अटैक आया गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। मुनव्वर की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। मुहल्ले में रहने वाले स्वजन ने बताया कि कुवैत में ही उनका दफीना कर दिया गया है।