Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मन की बात' में पीएम मोदी के जिक्र से चमकीं बिजनौर की महिलाएं, 'हर्बल टी' की बढ़ी भारी मांग

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:47 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'मन की बात' में विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का नाम लेते ही बिजनौर के स्वयं सहायता समूह को 500 से अधिक ऑर्डर मिले। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने 'मन की बात' में हर्बल टी का जिक्र किया।

    2. समूह को कुछ घंटों में 500 से अधिक चाय के ऑर्डर मिले।

    3. महिलाओं को डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए लगातार फोन आ रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह पर विदुर प्रेरणा स्वेदशी हर्बल टी का नाम आते ही व्यापार की दृष्टि से भी महिलाओं की लॉटरी लग गई है। समूह को कुछ ही तीन से चार ही घंटों में चाय के 500 से अधिक पैकेट के ऑर्डर मिल गए हैं।

    बड़ी बात यह है कि चाय की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। महिलाएं भी मानने लगी हैं कि समूह का असली सफर अब शुरू हुआ है। बड़े कारोबारियों की नजर में आने पर चाय की बिक्री कई गुना तक बढ़ सकती है। समूह की महिलाएं काम बढ़ने की बात से ही ही फूली नहीं समा रही हैं।

    प्रधामंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी' का नाम आते ही गांव लक्खीवाला का हर्बल टी स्वयं सहायता समूह देश-दुनिया में चर्चा में आ गया। समूह की महिलाओं द्वारा औषधीय गुण वाले खाद्य पदार्थाें व लेमर ग्रास को मिलाकर देशी हर्बल टी बनाई जा रही है।

    100 ग्राम के पैकेट का दाम 300 रुपये

    इसकी 100 ग्राम के पैकेट का थोक दाम 300 रुपये है। अब तक समूह द्वारा महीने भर में एक हजार तक ही पैकेट बनाए जा रहे थे। समूह की महिलाएं इसमें भी खुश थीं, लेकिन सभी अपने-अपने काम को और आगे ले जाने का पूरा प्रयास करते हैं। महिलाएं अपने उत्पाद को ऑनलाइन बेच रहीं थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- विंध्य मार्ट का विधायक ने किया उद्घाटन, महिला समूहों के उत्पादों को मिला बड़ा बाजार

    उन्होंने इसके लिए इंडिया मार्ट में देशी चाय को रजिस्टर्ड करा रखा है, लेकिन प्रधामंत्री के मन की बात कार्यक्रम में नाम आते ही महिलाओं के लिए एकदम से सब कुछ बदल गया है।

    महीने भर में हजार पैकेट तक ही बना रही महिलाओं को रवविवार को तीन चार घंटे में ही 500 से अधिक पैकेट के ऑर्डर मिल गए, लेकिन ये तो कुछ भी नहीं है।

    बड़े कारोबारी भी चाय की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए महिलाओं को फोन कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद से महिलाओं के फोन की घंटी रूकने का नाम नहीं ले हरी है।

    ये महिलाएं जुड़ी हैं समूह से

    बबीता रानी समूह की अध्यक्ष हैं। उनके अलावा नेहा, सोनाक्षी, दीपा रानी, विद्या, गीता, शीतल, मीनाक्षी, पुष्पा और दीपाली भी समूह से जुड़ी हुई हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि समूह की सभी महिलाएं जल्दी ही लखपति दीदी क्लब में शामिल हो जाएंगी। इसके लिए सभी दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

    समूह की महिलाओं को चाय के लिए आर्डर मिलना एकदम से बढ़ गए हैं। इससे देशी चाय का व्यापार बहुत बढ़ेगा। विदुर ड्रांड को देश के बाहर भी लोग जान जाएंगे। इसका प्रभाव ब्रांड के सभी उत्पादों पर पड़ेगा।
    मनोज कुमार वर्मा, उपायुक्त- स्वत: रोजगार