Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहन के प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला: बिजनौर में हत्या कर मुरादाबाद में फेंका शव, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 12:05 PM (IST)

    बिजनौर में प्रेमिका के भाई ने युवक नफीस की हत्या कर दी, क्योंकि वह उसकी बहन को परेशान कर रहा था। आरोपी उवैश ने स्वयं थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ...और पढ़ें

    मृतक नफीस की फाइल फोटो।

    मृतक नफीस की फाइल फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। थाना क्षेत्र के गांव चक महदूदसानी से लापता युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने कर दी। इसके बाद बुधवार देर शाम आरोपित स्वयं ही थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव सलेमपुर गढ़ी में एक आम के बाग के पास से शव को बरामद कर लिया है। मरने वाला युवक मंगलवार सुबह से लापता था और उसकी मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    स्योहारा के गांव चक महदूदसानी सानी निवासी 32 वर्षीय नफीस पुत्र शरीफ अहमद मंगलवार सुबह लगभग छह बजे अपने घर से बाहर घूमने के लिए गया था, लेकिन कई घंटे तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद स्वजन ने उसकी गांव और आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लगा।

    एक दिन पहले से युवक था लापता

    युवक की मां तशबीरन ने थाना स्योहारा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी थी, लेकिन बुधवार देर शाम लगभग सात बजे क्षेत्र के गांव अलादीनपुर निवासी उवैश पुत्र अहमद हसन थाने पहुंचा और उसने पुलिस को नफीस की हत्या के बारे में पुलिस को बताया।

    29bij_65_29072026_289

    पुलिस भी युवक द्वारा बताए गए घटनाक्रम को लेकर हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के गांव सलेमपुरगढ़ी के पास एक आम के बाग के पास से युवक का शव को बरामद कर लिया।

    खबरें और भी

    प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

    थाना अध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी बहन से नफीस का पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपित की बहन का कुछ माह पहले धामपुर के एक मुहल्ला निवासी युवक से निकाह भी स्वजन ने तय कर दिया था, उसके बाद भी युवती को नफीस परेशान कर रहा था।

    डंडे से हमला कर नफीस की हत्या कर दी

    इसके चलते आरोपित ने मंगलवार सुबह नफीस को उसके गांव महदूदसानी के बाहर मिलने के लिए बुलाया था और गांव के पास ही सुनसान स्थान पर उसे ले गया। जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ, इस बीच उवैश ने नफीस पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कार में शव को डालकर मुरादाबाद के गांव सलेमपुरगढ़ी के पास फेंक आया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। मृतक युवक के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

    नफीस मुंबई में रहकर मजदूरी करता था और जबकि आरोपित उवैश राजस्थान में टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था। लगभग 15 दिन पहले ही दोनों अपने घर आए थे।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, श्मशान घाट के पास मिला शव