विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 फीट का मगरमच्छ तालाब से निकलकर हाईवे पर आ गया, बुलंदशहर में दहशत के बीच लोगों ने दिखाई बहादुरी

By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 22 Sep 2026 04:04 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक दस फुट लंबा मगरमच्छ सड़क पर आ गया, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ।

वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ।

HighLights

  1. वन विभाग और सर्प मित्र ने रेस्क्यू किया।

  2. नरौरा स्थित निचली गंग नहर में छोड़ा गया।

संवाद सूत्र, छतारी (बुलंदशहर)। खुर्जा मार्ग स्थित नागलिया मार्ग के निकट सड़क पार रहे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम और सर्प मित्र पवन कुमार की टीम ने रेस्क्यू कर लिया। जिसके आरक्षित नरौरा स्थित नहर में छोड़ दिया है।

छतारी के खुर्जा-छतारी हाईवे स्थित सोमवार शाम नगलिया मार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब पास के तालाब से निकलकर दस फीट लंबा मगरमच्छ मुख्य सड़क पर आ गया। जिसे देखकर राहगीरों व वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी होने पर ग्रामीण हो गए।

उन्होंने दहशत के बीच बहादुरी भी दिखाई। उनके द्वारा रोशनी आदि के माध्यम से मगरमच्छ को इधर-उधर जाने से रोका गया। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और सर्प मित्र पवन कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा रेस्क्यू करते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।

वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर तुरंत टीम को मौके पर भेज दिया गया। मगरमच्छ करीब दस फुट लंबा था। साथ ही मगरमच्छ को नरौरा स्थित निचली गंग नहर में छोड़ दिया गया। उधर क्षेत्र से पिछले दिनों कई मगरमच्छ भी पकड़े जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में ग्रामीण पर्यटन को लगेंगे पंख, 6 गांवों का हुआ चयन; शहरों के लोग यहां की परंपरा और संस्कृति से होंगे परिचित

आठ वर्षीय बच्ची ने निगला पांच का सिक्का

बुलंदशहर: शिकारपुर क्षेत्र के गांव रिभाड़ा में आठ वर्षीय एक बच्ची ने पांच रुपये का सिक्का निगल लिया। स्वजन को पता चला तो वह स्थानीय चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। इसके बाद वह कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां सर्जरी विभाग में बच्ची की जांच की गई।

यह भी पढ़ें- कम नींद और मोटापा कर रहे हड्डियों को खोखला, रात को देर से सोना बंद करना जरूरी; शिविर में वैद्य ने किया लोगों को जागरूक

वहां चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया। बच्ची का एक्स-रे कराकर देखा दो वह गले से नीचे उतरकर पेट में पहुंच चुका था। सीएमएस डा. प्रदीप राणा का कहना है कि चिकित्सकों ने बच्ची का चेकअप किया। एक्स-रे करके देखा। सिक्का पेट में पहुंच गया है। अब शौच में निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें- 6 बच्चों को बिलखता छाेड़कर प्रेमी संग चली गई मां, लाखों के जेवरात भी ले गई; पति की बुलंदशहर पुलिस से कार्रवाई की गुहार