बाबा महाकाल के दर्शन को जाने वालों के लिए अच्छी खबर: अब बुलंदशहर के डिबाई रेलवे स्टेशन पर रूकेगी बरेली-इंदौर एक्सप्रेस
Bulandshahr News: डिबाई रेलवे स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र में खुशी है। सांसद की मांग पर यह निर्णय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो।
HighLights
ट्रेन के डिबाई स्टेशन पर ठहराव से उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत।
बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी।
संवाद सूत्र, डिबाई (बुलंदशहर)। बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का डिबाई रेलवे स्टेशन पर ठहराव हाेगा। इस सूचना से लोगों में खुशी की लहर है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जाने वाले क्षेत्र के यात्रियों को इस ट्रेन के ठहराव से विशेष फायदा होगा। सांसद डा. भोला सिंह की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री ने बरेली-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के डिबाई स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है।
बरेली से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के डिबाई रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को देखते हुये सांसद डा. भोला सिंह ने बीते मार्च माह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था। पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने सांसद डा. भोला सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई रेेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी दे दी है।
सप्ताह में एक दिन बरेली से इंदौर जाती है यह ट्रेन
ट्रेन के डिबाई स्टेशन पर रूकने से क्षेत्र के सैकडों लोगों को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जाने में सहूलियत मिल सकेगी। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रामजी लाल मीणा ने बताया कि इस ट्रेन का ठहराव बबराला के बाद अलीगढ़ है। डिबाई क्षेत्र के लोगों के लिए इस ट्रेन में यात्रा का निकटतम स्टेशन अलीगढ़ है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ रेल मार्ग पर कई ट्रेन एक माह से अधिक होंगी प्रभावित, देरी से चलेगी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस; आठ के प्लेटफार्म बदले
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन बुधवार को बरेली से इंदौर के लिए जाती है, जो बरेली से चलकर आंवला, चंदौसी, बहजोई, बबराला, अलीगढ़, आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, विदिशा, संत नगर, सीहोर, सूजलपुर, विरचा, उज्जैन, देवास होते हुए इंदौर पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन गुरुवार को इंदौर से बरेली रवाना होगी है।
खबरें और भी
पहले यह ट्रेन बरेली से उज्जैन को जाती थी, जिसका नाम बरेली-उज्जैन महाकाल एक्सप्रेस था। उन्होंने कहा कि डिबाई स्टेशन पर बरेली-इंदौर एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर टाइम टेबल प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- NHAI ने दिया झटका: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर फिर बढ़ा टोल, सहारनपुर में तो 5 KM के सफर पर भी देने पड़ रहे 115 रुपये