Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में बाइक सवार बदमाशों ने सेना के जवान की बेटी को किया अगवा, मां की गोद से छीना

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 10:23 PM (IST)

    बुलंदशहर के जसर गांव में सेना के जवान की 10 माह की बेटी का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बच्ची को दवा दिलाने जा रही मां की गोद से उसे छीना गया। ...और पढ़ें

    गांव जसर में बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस को जानकारी देते हैं ग्रामीण

    गांव जसर में बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस को जानकारी देते हैं ग्रामीण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, बुलंदशहर। तीन बाइक सवार बदमाशों ने गांव जसर में जोधपुर में तैनात सेना के जवान की 10 माह की पुत्री का दवा दिलाने जा रही मां की गोद से अपहरण कर लिया। जहांगीराबाद पुलिस के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के तीन घंटे बाद आरोपित युवक से बच्ची को बरामद कर लिया गया।

    जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जसर निवासी देवेंद्र जोधपुर में सेना की 407 गन बटालियन में जवान के पद पर तैनात है। गांव में देवेन्द्र की पत्नी वंदना दस माह की पुत्री निमीशा व अन्य स्वजन के साथ रहती है। शनिवार की दोपहर दो बजे वंदना 10 माह की पुत्री निमीशा को दवा दिलाने के लिए गांव स्थित चिकित्सक के यहां गई थीं।

    74517603

    तभी जहांगीराबाद की तरफ से तीन बाइक सवार युवक दुकान पर आकर रुक गए और वंदना की गोद से बच्ची को लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली।

    पुलिस ने घटना के तीन घंटे बाद गांव के बाहर जहांगीराबाद रोड से एक बाइक सवार युवक से बच्ची को बरामद कर लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित युवक को छुड़ाने का प्रयास किया।

    खबरें और भी

    बच्ची के बरामद होने की सूचना पाकर सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान कई थानों की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपित को छुड़ाकर थाने भिजवाया। साथ ही पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों पर लाठियां फटकारी।

    74518015

    जिसके इसके बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में सीओ अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है और अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

    युवक के फरार दो साथियों की तलाश की जा रही है। बच्ची की मां ने चिकित्सक के यहां जाने से पहले मिनी बैंक से रुपये भी निकाले थे। संभावना है कि बच्ची का अपहरण रुपये वसूलने के लिए किया हो। मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में करोड़ों की लागत से होगा 17 सड़कों का निर्माण, धनराशि स्वीकृत