Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक को भाजपा सभासद ने डंडे से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

    By Deepak Banshal Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 06:07 PM (IST)

    बुलंदशहर के गुलावठी में भाजपा सभासद का एक युवक को डंडे से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सभासद को गिरफ्ता ...और पढ़ें

    भाजपा सभासद पर पीटने का आरोप
    भाजपा सभासद पर पीटने का आरोप

    HighLights

    1. बुलंदशहर की गुलावठी नगर पालिका का सभासद है आरोपित

    2. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

    संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। गुलावठी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-12 के भाजपा सभासद हिमांशु सैनी का एक युवक को डंडे से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपित भाजपा सभासद को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में सभासद के कुछ साथियों ने युवक के दोनों हाथ पकड़ रखे हैं और सभासद हिमांशु सैनी लाठी से युवक को बेरहमी से मारपीट करता दिख रहा है। जबकि दूसरी वीडियो में कुछ लोग युवक को जमीन पर बैठाकर पंचायत करते हुए दिख रहे हैं।

    मारपीट की वीडियो में सभासद कानून को अपने हाथ में लेते हुए दिखाई दे रहा है। जिस युवक से मारपीट की जा रही है वह खुर्जा तहसील क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। युवक शादीशुदा है और अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गुलावठी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने वाट्सएप पर मैसेज कर प्रेमी को गुलावठी बुलाया था।

    यह भी पढ़ें- शीतला माता मंदिर के बाहर चबूतरे का निर्माण कर लगाई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, हंगामे के बाद बुलंदशहर पुलिस ने की कार्रवाई

    प्रेमी ने आने से मना किया था, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी और मिलने की बात करती रही। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को वाट्सएप के माध्यम से अपनी लोकेशन भी भेजी। इसके बाद वह प्रेमिका से मिलने गुलावठी पहुंचा। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में सीसी रोड निर्माण से मिलेगी राहत, लेकिन 20 दिन तक रूट रहेगा डायवर्ट