बुलंदशहर में सीसी रोड निर्माण से मिलेगी राहत, लेकिन 20 दिन तक रूट रहेगा डायवर्ट
Bulandshahr News : बुलंदशहर के सिकंदराबाद में कृष्ण तालाब रोड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिससे नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। सीसी रोड के परि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
सिकंदराबाद में कृष्ण तालाब रोड का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
सीसी रोड परिपक्व होने तक 20 दिन का इंतजार।
संवाद सहयोगी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। सिकंदराबाद नगरपालिका क्षेत्र का लंबे समय से बदहाल पड़ा कृष्ण तालाब रोड निर्माण होने के बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। निर्माण होने के बाद सीसी रोड के परिपक्व होने तक नगरपालिका प्रशासन की ओर से बेरिकेटिंग कर दी गयी है।
ऐसे में नगरवासियों के साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को डायवर्जन रूट से आवागमन करना पड़ रहा है। हालांकि संबंधित ठेकेदार के अनुसार आवागमन के लिये अभी नगरवासियों को बीस दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
मंगलवार को कृष्ण तालाब रोड के करीब पौने चार सौ मीटर के टुकड़े का निर्माण कार्य नगरपालिका प्रशासन ने पूरा करा दिया। नगरवासी दामोदर तिराहे से लेकर पुलिस चौकी कायस्थवाड़ा तक के रास्ते का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले उक्त रास्ते पर स्थायी अतिक्रमण होने के चलते सीसी रोड का कार्य कई महीने से अधर में लटका हुआ था।
उक्त रास्ते के निर्माण के बाद उसके परिपक्व होने तक के लिये नगरपालिका प्रशासन की ओर से दामोदर तिराहे के साथ पुलिस चौकी कायस्थवाड़ा के पास बेरिकेंटिंग कर दी गयी। इस दौरान बीच-बीच में नगरपालिका अध्यक्ष डा. प्रदीप दीक्षित उक्त रास्ते का निरीक्षण करते रहे।
यह भी पढ़ें- कठिन हुआ अंतिम सफर: जलभराव के बीच अर्थी लेकर निकलने की मजबूरी खड़े कर रही जिम्मेदारों पर सवाल
जेई निर्माण कपिल मोहन ने बताया कि उक्त रास्ते का निर्माण नगरपालिका के चार ठेकेदार द्वारा कराया गया है। गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया है। रास्ते के परिपक्व होने तक वाहनों के साथ लोगों के आवागमन के लिये मुहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित बड़ी होली से रूट डायवर्ट किया गया है। रास्ते के परिपक्व होने पर लोगों के लिये आवागमन के लिये खोल दिया जायेगा।