बुलंदशहर के चामुंडा देवी मंदिर में लाखों रुपए की चोरी... CCTV कैमरे और DVR भी ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश
बुलंदशहर में जहांगीराबाद के अमरगढ़ गांव में चामुंडा देवी मंदिर से चोरों ने दान पात्र काटकर हजारों की नकदी, चांदी का मुकुट, छत्तर और अन्य गहने चुरा लिए ...और पढ़ें

गांव अमरगढ़ में चामुंडा देवी के मंदिर में चोरी के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण
HighLights
चामुंडा देवी मंदिर से नकदी, चांदी का मुकुट चोरी।
चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, सीसीटीवी भी चुराए।
बार-बार चोरी से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, जागरण, बुलंदशहर। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में चोर चामुंडा देवी के मंदिर में से दान पात्र का जाल काटकर हजारों रुपए की नगदी देवी मां की मूर्ति पर लगे चांदी के मुकुट और छत्तर सहित अन्य गहने चुरा कर ले गए।
चोर मंदिर में से दो इनवर्टर, दो बैट्री, सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर समेत अन्य सामान को भी चुरा कर ले गए। चामुंडा देवी के मंदिर में कई वार चोरी होने और राजफाश नहीं किए जाने से खफा ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में मंगलपुर मार्ग स्थित प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर और दान पात्र का ताला तोड़कर चामुंडा देवी के गर्भ ग्रह में लगे चांदी के छत्तर और मुकुट सहित दान पात्र से पांच हजार रुपए की नगदी चुरा ली। इसके अलावा चोर मंदिर के निकट बनी धर्मशाला का जंगला तोड़कर उसमें से दो इनवर्टर दो बैट्री और मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर को चोरी कर ले गए।
बुधवार की सुबह नवरात्र के चलते गांव की महिलाएं पूजा अर्चना करने के लिए जब मंदिर पर पहुंची तो वहां पर मंदिर का ताला टूटा हुआ और मां का मुकुट गायब होने की सूचना ग्रामीणों को दी। मंदिर में चोरी की सूचना पाकर दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई बार मंदिर में चोरी होने के बाद भी राजफाश न किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
खबरें और भी
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार ने चौकी में तहरीर दी है। इस संबंध में अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि मंदिर में चोरी की तहरीर मिल गई है। जिसके आधार पर चोरी की घटना की जांच की जा रही है।