Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:51 AM (IST)

    राजस्थान के दौसा निवासी अंकित सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित युवती से दोस्ती की। आरोप है कि फरवरी 2025 में आरोपी ने युवती को नशीला पदार्थ द ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। राजस्थान के एक युवक पर युवती ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है।

    पीड़ित युवती ने युवक पर 2.5 लाख रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले राजस्थान के दौसा जिले के अंकित सिंह राजपूत से हुई। फरवरी 2025 में आरोपित उसके गांव आया और उसे खेत में ले जाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।

    इस दौरान आरोपित ने वीडियो और फोटो भी बनाए। इसके बाद, उसने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पीड़िता को मथुरा, वृंदावन, नोएडा व दिल्ली बुलाया, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

    आरोपित ने अलग-अलग किस्तों में उससे 2.5 लाख रुपये नकद व आनलाइन वसूल किए। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे राजस्थान भी बुलाया और वहां भी जबरदस्ती की।

    आरोपित ने उसका मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट कर दिया और लगातार धमकी दे रहा है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई, तो वीडियो और फोटो उसके परिवार वालों को भेज देगा।

    थाना नरसेना थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    नौवीं की छात्रा से होटल में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

    वहीं, दूसरी ओर बागपत में नौवीं की छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोपित युवक अपने साथी के साथ मिलकर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दे रहा है।

    स्कूल बदलने के बाद भी दोनों आरोपित छात्रा का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। पीड़िता का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

    शहर के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 14 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। कुछ महीने पहले शादाब और उसके साथी जुबैर ने बेटी को बहलाकर अपने प्रभाव में कर लिया था।

    एक दिन शादाब बेटी को एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद दोनों आरोपित युवक वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे थे।

    स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोककर अपने साथ चलने के लिए मजबूर करते हैं। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बदला गया, लेकिन आरोपित युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

    तरह-तरह की धमकी देते हैं, जिसके कारण बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बहन के प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला: बिजनौर में हत्या कर मुरादाबाद में फेंका शव, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

    खबरें और भी