Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार... पैर में लगी गोली, आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 05:30 AM (IST)

    बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक बाइक सवार बदमाश मंगल को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान भागने पर पुलिस ने पीछा किया, जिसमें बदमा ...और पढ़ें

    मुठभेड़ के बाद सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश

    मुठभेड़ के बाद सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की है।

    सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात्रि में पुलिस टीम ककोड़ रोड पर जौली गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर बाइक को तेजी से लेकर जेवर अड्डे की तरफ भागने लगा।

    पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

    जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला निवासी ग्राम जौली के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद बाइक को गिरफ्तार आरोपित द्वारा जनपद गाजियाबाद से चोरी करने की स्वीकारोक्ति की गयी है। कहा कि आरोपित पर लगभग आधा दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करते हुए आरोपित का चालान कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- हत्या और लूट के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली; जेवर-नकदी और तमंचा बरामद



    खबरें और भी