गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान ऐसा क्या हुआ? अधिकारियों के भी फूले हाथ-पांव
स्याना के लाड़पुर गांव में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण के सजीव प्रसारण के दौरान एलईडी स्क्रीन बंद हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के समय हुई ...और पढ़ें

स्याना के ग्राम लाड़पुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का सजीव प्रसारण देखते मंच पर मौजूद अतिथि। जागरण
HighLights
लाड़पुर में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का सजीव प्रसारण
मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान एलईडी स्क्रीन बंद
अधिकारियों ने तुरंत तकनीकी खराबी को ठीक किया
संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का सजीव प्रसारण देखने के लिए प्रशासन द्वारा भारी भरकम इंतजाम किए गए थे। जहां प्रशासन द्वारा एक विशाल पंडाल के साथ हजारों की संख्या में लोगों के बैठने का भरपूर इंतजाम किया था।
वहीं गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण का सजीव प्रसारण देखने के लिए मंच पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी। जैसे ही हरदोई से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण के दौरान लोगों को संबोधित करना शुरू किया, वैसे ही एलइडी बंद हो गई। वहीं अचानक एलईडी के बंद होने से मंच पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।

जिलाधिकारी श्री कुमार हर्ष व सीडीओ निशा ग्रेवाल तत्काल मंच से उतरकर एलईडी के कंट्रोल रूम पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद कर्मियों से वार्ता कर कुछ ही मिनट बाद एलईडी को सुचारू रूप से शुरू कराया। जिसके बाद मंच पर बैठे अतिथियों ने राहत की सांस ली।
एलईडी कंट्रोल रूम कर्मियों के अनुसार वायरिंग में तकनीकी खराबी होने से एलईडी बंद हो गई थी। वहीं कुछ ही देर में वायरिंग ठीक कर एलईडी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पूर्व ही शुरू कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में फिल्मी स्टाइल में खाकी की एंट्री... लोगों के चेहरे की उड़ी हवाइयां