Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    41 डिग्री सेल्सियस तापमान महसूस हो रहा 50 डिग्री, बुलंदशहर में उमस से लोगों का हाल बेहाल

    By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 29 Jun 2026 06:36 PM (IST)

    Bulandshahr weather: बुलंदशहर में मानसून में देरी के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, जिससे रात की नींद भी प्रभावित हो रही है। तापमान 41 डिग्र ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    2. दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मानसून के दस्तक देने में हो रही देरी का असर तेज गर्मी और उमस के रूप में देखने को मिल रहा है। दिन में हो रही तेज धूप और हवा की धीमी रफ्तार ने उमस काफी बढ़ा दी है।

    इस कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। गर्मी के कारण लोगों की रात की नींद का सुकून भी खत्म हो रहा है। टकटकी लगाए लोग बरसात होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    दिन निकलते ही आसमान से गर्मी के गोले बरसने लगते हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री के लगभग की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए बुलंदशहरवासियों को इन दिनों बेचैनी भरे मौसम का सामना करना पड़ रहा है।

    रात के समय भी मौसम ठंडा नहीं हो रहा है। रातें गर्मी और उमसभरी होने के कारण लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. लक्ष्मीकांत का कहना है कि हवा की रफ्तार धीमी और उमस अधिक होने के कारण दोपहर ढाई बजे महसूस होने वाली गर्मी 41 डिग्री तापमान पर भी 50 डिग्री जैसी महसूस हो रही है।

    हवा की गति 5.6 किलोमीटर प्रति घंटे और नमी का स्तर 37 प्रतिशत रहा। इन्हीं कारकों की वजह से लोगों को ज्यादा बेचैनी महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार को बादल आने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार। इसके बाद ही तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। व्यापारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल का कहना है कि गर्मी का असर बाजार पर भी पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ में हीट इंडेक्स 52 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, दिन में उमस भरी गर्मी ने निकाला दम, इस सीजन में सबसे गर्म रही रात

    दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। दोपहर को एक बजे से तीन बजे बीच मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम हो जाती है। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी व कूलर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन राहत नहीं मिल रही है। शाम सूरज अस्त होने के बाद आमजन को मामूली राहत मिलती है।

    यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी कर रही बीमार, जिला अस्पताल बुलंदशहर की OPD में पहुंचे दो हजार नए मरीज; बचाव को यह रखें ध्यान

    डीएम रोड स्थित आवास-विकास निवासी कौशल शर्मा का कहना है कि सूरज के तल्ख तेवर के चलते लोग घरों में कैद हो रहे हैं। गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं।
    स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. रमित सिंह का कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए पर्याप्त पानी पीते रहें। दोपहर के समय धूप में काम करने से बचें। बीमार होते ही तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।