Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण में आई तेजी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:51 PM (IST)

    जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए किसानों से भूमि अधिग्रहण में तेजी आई है। ...और पढ़ें

    जेवर एयरपोर्ट

    जेवर एयरपोर्ट

    HighLights

    1. जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण में तेजी।

    2. किसानों को 412.4441 हेक्टेयर भूमि के लिए 554 करोड़ का भुगतान।

    3. गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगा यह लिंक।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस परियोजना में किसानों से भूमि का क्रय की प्रक्रिया में तेजी आई है।

    छह अगस्त तक यूपीसीडा के पक्ष में किसानों से 412.4441 हेक्टयर भूमि क्रय कर उन्हें 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

    गंगा एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस का निर्माण होना है। इसके लिए 39 गांवों की 670.0159 हेक्टयर भूमि में लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। इसमें शासकीय भूमि 72.7258 हेक्टयर है।

    बाकी निजी क्षेत्र की 597.2901 हेक्टयर भूमि का क्रय किसानों से किया जाना है। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि छह अगस्त तक यूपीसीडा के पक्ष में 71.09 प्रतिशत भूमि को क्रय किया जा चुका है।

    412.4441 हेक्टयर भूमि का भूमि का क्रय कर किसानों को 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें बाकी भूमि का क्रय भी जल्द कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- SSP बुलंदशहर ने चौकी प्रभारी सहि‍त 7 पुल‍िसकर्मि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड, अनुशासनहीनता और लापरवाही के कारण गि‍री गाज