यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर, अब जल्द मिलेगी जाम से निजात
हाइवे के फोरलेन बनाने के साथ ही डिवाइडर भी लगाने के साथ डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। व्यय वित्त समिति ने फोरलेन हाइवे प्रस्ताव को मिलने के ...और पढ़ें

HighLights
- 10 किलोमीटर हाइवे का होगा चौड़ीकरण
- 46 करोड़ की धनराशि होगी खर्च
- 11 करोड़ से बनेगा काली नदी पर पुल
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। व्यय वित्त कमेटी ने मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे हाइवे को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने धनराशि जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर विभाग हाइवे को फोरलेन बनाने का काम शुरू कर देगा।
शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा था, मिली स्वीकृति
लोक निर्माण विभाग मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे चौड़ीकरण के लिए पिछले दिनों शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। प्रस्ताव में हाइवे को फोरलेन बनाने समेत काली नदी पर नवीन पुल समेत अन्य गतिविधियां शामिल थी। लखनऊ में शुक्रवार को व्यय वित्त कमेटी ने लोक निर्माण विभाग के मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे चौड़ीकरण के प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
हाइवे को फोरलेन बनाने के लिए 57 करोड़ रुपये होंगे खर्च
प्रस्ताव के अनुसार डीएवी तिराहा से लेकर मिर्जापुर तक मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे के दस किलोमीटर के टुकड़े को फोरलेन बनाया जाएगा। मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे पर वाहनों के दबाव के चलते शहर में जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा था। हाइवे को फोरलेन बनाने के लिए 57 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। हाइवे पर अभी तक डिवाइडर नहीं है।
11 करोड़ रुपये से होगा पुल निर्माण
मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे के फोरलेन बनने के बाद काली नदी पर भी एक और पुल की आवश्यकता होगी। 11 करोड़ रुपये से काली नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। जिससे वाहनों पुल से गुजरने में आसानी होगी।
खबरें और भी
अफसर बोले, काली नदी पर पुलिया का भी होगा निर्माण
डीएवी तिराहा से मिर्जापुर तक मेरठ-बुलंदशहर-बदायूं स्टेट हाइवे को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को व्यय वित्त कमेटी से स्वीकृति मिल गई है। हाइवे को फोरलेन बनाने के साथ ही काली नदी पर पुल निर्माण भी किया जाएगा। शासन से धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -जेके शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग