Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राहुल गांधी के नेतृत्व वाला विपक्ष रावण का कुनबा'; बुलंदशहर में बोले प्रमोद कृष्णम

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:50 PM (IST)

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाले विपक्ष को रावण का कुनबा बताया है। उन्होंने संसद में विपक्ष के रवैये और सनातन धर्म को बदनाम करने के ...और पढ़ें

    बुलंदशहर के दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम व महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान

    बुलंदशहर के दिल्ली रोड स्थित कलश होटल में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम व महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान

    HighLights

    1. राहुल गांधी का विपक्ष रावण के कुनबे जैसा: प्रमोद कृष्णम।

    2. संसद में विपक्ष के रवैये को नौटंकी का मंच बताया।

    3. सनातन धर्म के अपमान पर राहुल गांधी से माफी की मांग।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद के हालिया घटनाक्रम और विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाला विपक्ष रावण के कुनबे के समान है। इस कुनबे में कुछ लोग खर-दूषण की भूमिका में हैं, जबकि अन्य कुंभकर्ण का कार्य कर रहे हैं।

    आचार्य प्रमोद कृष्णम धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बुलंदशहर पहुंचे थे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संसद का उपयोग नौटंकी के मंच के रूप में किया जा रहा है, जिससे सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास हो रहा है।

    यह केवल संसद का अपमान नहीं, बल्कि सनातन धर्म और संत समाज का भी अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव से सनातन धर्म और संत समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की।

    आचार्य ने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें कॉकरोच पार्टी/कॉकरोच मूवमेंट के नाम पर सक्रिय हैं, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री की उदारता की प्रशंसा है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में खिलाड़ियों को मिलेगी सौागात, राजकीय कॉलेजों में बनेंगे 14.76 करोड़ के मिनी इंडोर स्टेडियम