चंदौली में खोजे नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, सिर्फ 800 की हो सकी फीडिंग
चंदौली में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1851 से अधिक आवासों का लक्ष्य है, लेकिन पात्र लाभार्थी नहीं मिल रहे हैं। अब तक केवल 800 पात्रों का चयन हो पाय ...और पढ़ें

खोजे नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी।
HighLights
चंदौली में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी नहीं मिल रहे।
1851 से अधिक आवासों के लक्ष्य के मुकाबले 800 पात्र।
पात्रों के चयन और आधार सीडिंग में हो रही देरी।
जागरण संवाददाता, चंदौली। आकांक्षी जनपद हाेने के बाद भी जिले में गरीब खोजे नहीं मिल रहे हैं। शासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1851 से अधिक आवासों का लक्ष्य दिया गया है। इसके आवंटन को लेकर मानक निर्धारित किए गए हैं। पात्र लाभार्थियों का चयन कर ऑनलाइन फीडिंग करना है।
इसके लिए अंतिम समय दिया गया था लेकिन कई विकास खंड की स्थिति ठीक नहीं है। खंड विकास अधिकारियों के नोटिस जारी किया गया है। इससे जिले का प्रदर्शन भी ठीक नहीं है। अभी तक महज 800 पात्रों का ही चयन किया जा सका है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शासन की ओर से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना में वनवासी, निराश्रित महिला के अलावा आपदा से प्रभावित व्यक्ति लाभार्थी होते हैं। खंड विकास अधिकारियों से आवासों के लिए पात्रों का चयन करने के लिए कहा गया है।
धीरे-धीरे तीन महीने से अधिक का समय बीत गया लेकिन अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों का चयन संतोषजनक स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि आधार बेस भुगतान होने के कारण और परेशानी हो रही है। चयनित 800 पात्रों के आधार की सीडिंग की जा रही है। इसके पश्चात उन्हें योजना का लाभ मिल पाएगा।
खबरें और भी
परियोजना निदेशक बीबी सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 800 पात्रों का चयन हो गया है। चयनित लाभार्थियों की आधार सीडिंग कराई जा रही है। पात्र लाभार्थियों के तलाश करने में दिक्कत हो रही है।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में 210 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन, विभागीय बजट से कराए जा सकेंगे तैयार