Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जौनपुर में 210 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन, विभागीय बजट से कराए जा सकेंगे तैयार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

    जौनपुर में 210 ग्राम पंचायतों में सस्ती राशन दुकानों को अन्नपूर्णा भवन में बदला जाएगा, जहां राशन के साथ अन्य जन सुविधाएं भी मिलेंगी। इन भवनों का निर्म ...और पढ़ें

    210 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन।

    210 ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे अन्नपूर्णा भवन।

    HighLights

    1. जौनपुर में 210 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन।

    2. राशन दुकानों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा।

    3. सांसद, विधायक निधि और विभागीय बजट से होगा निर्माण।

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। सरकारी राशन की सस्ती दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। अब इसका निर्माण सांसद व विधायक भी अपनी निधि से करा सकेंगे। जनप्रतिनिधियों ने 21 ब्लाकों में 10-10 अन्नपूर्णा भवन बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया है।

    इस तरह 210 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में 80 भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 में 150 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    खास बात यह है कि खाद्य एवं रसद विभाग भी अन्न्पूर्णा भवनों के निर्माण पर आठ लाख 46 हजार 200 रुपये खर्च कर खुद भी इसे बनवा सकेगा। इससे निर्माण में भी तेजी आएगी।

    पंचायत भवनों को जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित करने के बाद अब कोटे की दुकानों को भी नया रूप दिया जा रहा है। जरूरतमंदों की मुश्किलों को आसान बनाने के लिए इन्हें सहज जन सुविधा केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। यहां से उन्हें भू-अभिलेखों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज मिल सकेंगे।

    प्रथम चरण में माडल के तौर पर 80 कोटे की दुकानों परिवर्तित किया गया। अब चरणबद्ध तरीके से अन्य का भी स्वरूप बदला जाएगा। जनपद में कुल 1736 ग्राम पंचायतें हैं।

    यह भी पढ़ें- बलरामपुर में मोती उत्पादन के लिए मिलेगी सब्सिडी, इच्छुक किसान कर सकते हैं आवेदन

    सरकार की ओर से मुहैया की जा रही इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से हर गांव में पहुंचाया जाएगा। यहां सस्ते राशन की कुल दो हजार 90 दुकानें हैं। ग्रामीण के साथ ही नगरों की दुकानों को भी इस नई व्यवस्था में शामिल किया गया है।

    अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण में अब जनप्रतिनिधि भी भागीदार बनेंगे। निर्माण के लिए प्रत्येक ब्लाक में दस-दस का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय बजट से भी अन्न्पूर्णा भवन तैयार किए जाएंगे। -सुरेंद्र यादव, डीएसओ।

    खबरें और भी