Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र, चंदौली में आवेदन प्रक्रिया शुरू

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    चंदौली में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर सब्सिडी मिलेगी, जिसके लिए 16 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल खेती को आधुनिक और कम लागत वा ...और पढ़ें

    किसानों को अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र

    किसानों को अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र

    HighLights

    1. चंदौली में कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगी सब्सिडी।

    2. आवेदन 16 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

    3. आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए यह पहल।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। खेती को आधुनिक और कम लागत वाली बनाने की दिशा में किसानों के लिए अच्छी खबर है। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    इच्छुक किसान गुरुवार यानी 16 जुलाई दोपहर 12 बजे से 30 जुलाई रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे किसानों को महंगे कृषि यंत्र रियायती दर पर उपलब्ध होंगे और खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

    जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन तथा अन्य कृषि यंत्रों के साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर व एग्रीगेटर पर भी अनुदान दिया जाएगा।

    इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर, पंपिंग मशीन और मेज शेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत स्माल गोदाम, मिलेट पल्वर, त्रिपाल व बखारी, कीट रोग नियंत्रण योजना के तहत विभिन्न प्रकार के स्प्रेयर, नेशनल मिशन आन एडिबल आयल-सीड के अंतर्गत आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट तथा मिनी आयल एक्सट्रैक्शन यूनिट और दलहन मिशन के तहत दाल मिल पर भी अनुदान मिलेगा।

    खबरें और भी

    बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग विभागीय पोर्टल पर विकासखंडवार की जाएगी, जबकि एग्रीगेटर व शुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड की बुकिंग राज्य स्तर पर होगी। इच्छुक किसान agriculture.up.gov.in पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में सड़क के लिए खर्च होंगे 18 करोड़, कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार कंधी तक बनेगा मार्ग