Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    159 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समय-पालन से बना नया रिकॉर्ड, डीडीयू मंडल देशभर में अव्वल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 159 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के शत-प्रतिशत समयपालन के साथ भारतीय रेल में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि गढ़वा रोड-सो ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. डीडीयू मंडल ने 159 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समयपालन किया।

    2. भारतीय रेल के सभी मंडलों में डीडीयू मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    3. गढ़वा रोड-सोननगर खंड पर गति वृद्धि से समयपालन में सुधार हुआ।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। परिचालन दक्षता व समयपालन के क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक बार फिर भारतीय रेल में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। मंडल से संचालित सभी 159 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का शत-प्रतिशत समयपालन रहा। इस उपलब्धि के साथ डीडीयू मंडल ने भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    डीडीयू मंडल ने 26 जुलाई को 652 ट्रेनों का सफल संचालन किया। इनमें 159 मेल-एक्सप्रेस, 90 यात्री ट्रेनें व 403 मालगाड़ियां शामिल रहीं। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 12 राजधानी, 12 वंदे भारत व 49 सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल थीं। इतने बड़े रेल परिचालन के बीच सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को समय से संचालित करना मंडल की परिचालन क्षमता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

    एक माह में 50 से 100 किमी प्रति घंटे हुई गति

    डीडीयू मंडल में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के शत-प्रतिशत समयपालन में गढ़वा रोड-सोननगर खंड के बीच तीसरी लाइन पर किए गए तकनीकी कार्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद पुल संख्या 171, 143, 142 व 104 पर गिट्टी डालकर पैकिंग के साथ पुलों के पहुंच मार्ग को मजबूत किया गया।

    इसके बाद एक महीने के भीतर इस खंड पर ट्रेनों की गति चरणबद्ध तरीके से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी गई। इससे ट्रेनों की गति में सुधार हुआ और समयपालन को मजबूती मिली।

    खबरें और भी

    मालगाड़ी परिचालन में भी लगातार कीर्तिमान

    माल परिचालन में भी डीडीयू मंडल का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। 18 जुलाई को 24 घंटे में 439 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान कर चालू वित्तीय वर्ष का सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया गया। इससे पहले 16 जुलाई को 422 मालगाड़ियों का आदान-प्रदान हुआ था। इनमें 217 मालगाड़ियों को मंडल ने लिया, जबकि 205 मालगाड़ियों को आगे रवाना किया गया।

    नियंत्रण कार्यालय में मनाया गया सफलता का जश्न

    मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने नियंत्रण कक्ष की टीम व अधिकारियों के साथ केक काटकर सफलता का उत्सव मनाया। उन्होंने परिचालन से जुड़े सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

    सुरक्षित, समयबद्ध व निर्बाध रेल परिचालन उसकी प्राथमिकता है। शत-प्रतिशत समयपालन, मालगाड़ियों के आदान-प्रदान के कीर्तिमान व परिचालन दक्षता में सुधार मंडल की सामूहिक कार्य संस्कृति का परिणाम हैं। रेलवे यात्रियों व माल ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार परिचालन व्यवस्था को मजबूत कर रहा है।

    यह भी पढ़ें- लखीमपुर में 10 साल के बाद ऐतिहासिक सफर का आगाज, पहले दिन 250 यात्रियों ने कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस से किया सफर