Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टेशन-ट्रेनों में बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, डीडीयू GRP ने एक आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 07:14 PM (IST)

    पीडीडीयू नगर GRP ने बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य मोहम्मद नसीम को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बच्चों को नशीली दवा द ...और पढ़ें

    स्टेशन-ट्रेनों में बच्चों की चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

    स्टेशन-ट्रेनों में बच्चों की चोरी करने वाला गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

    HighLights

    1. बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।

    2. बिहार के मुजफ्फरपुर से मोहम्मद नसीम को पकड़ा गया।

    3. नशीली दवा देकर बच्चों को बेचता था गिरोह।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। रेलवे स्टेशन, ट्रेनों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच्चों की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा गांव निवासी मो. नसीम के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार वह गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चों को चोरी कर उन्हें नया कपड़ा पहनाता था। इसके बाद बच्चों को नशीली दवा मिली दूध पिलाकर बेहोश कर दिया जाता था। होश में आने पर बच्चे अपने घर का पता नहीं बता पाते थे।

    इसके बाद उन्हें बिहार ले जाकर जरूरतमंदों को ऊंचे दाम पर बेच दिया जाता था। जीआरपी डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई को गंगा सागर पुल के आगे हनुमान मंदिर के पास दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

    बताया कि आरोपित के खिलाफ जीआरपी डीडीयू थाने में पहले से मुकदमा दर्ज था। बताया कि गिरोह के सदस्य स्टेशन, ट्रेन या किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर मौका देखकर बच्चों को चोरी कर लेते थे।

    कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रूपेश पांडेय, कांस्टेबल सुदर्शन यादव आदि थे।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में फर्जी पते पर शस्त्र लाइसेंस लेने वाले मुख्तार गैंग के सहयोगी, तत्कालीन थाना प्रभारी और लेखपाल पर मुकदमा दर्ज

    खबरें और भी