चंदौली में हथियार लहराने और स्वर्ण कारोबारी से छिनेती मामले में पूर्व ओलंपियन गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और चेन बरामद
चंदौली में पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह, उनके भाई और एक अन्य को पिकअप चालक की पिटाई, असलहा लहराने और स्वर्ण व्यवसायी से चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार कि ...और पढ़ें

चहनियां थाने में गिरफ्तार लूट के मामले में पूर्व ओलंपियनव अन्य
HighLights
पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह चंदौली में गिरफ्तार, गंभीर आरोप।
पिकअप चालक की पिटाई, स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती का मामला।
पुलिस ने अवैध पिस्टल, छीनी गई सोने की चेन बरामद की।
जागरण संवाददाता, चंदौली। बलुआ पुलिस टीम ने पिकअप चालक की पिटाई करने के बाद असलहा लहराने के साथ ही साथ एक स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती करने के आरोप में पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह और उनके भाई नंद किशोर सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने चालान कर दिया। आरोप है कि स्वर्ण व्यवसायी का बकाया भुगतान को लेकर एक लान में बुलाकर उसकी पिटाई कर चेन लूट ली गई थी। शिवपाल एयरफोर्स हैं जबकि उनका भाई नंद किशोर खेल कोटे से नौकरी करता है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से लुटेरा बने पूर्व ओलंपियन को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चहनियां क्षेत्र में 10 जुलाई को सुबह पिकअप चालक को रोक कर उसकी पिटाई करने के बाद असलहा लहराने का वीडियो प्रचलित होने के बाद पुलिस मोहरगंज में बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध को पकड़कर थाने लाई।
इस दौरान तीनों आरोपितों की पहचान शिवपाल सिंह, नंदकिशोर सिंह एवं सुधांशु सिंह उर्फ छोटू निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़,धानापुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चहनियां चौराहे पर पिकअप चालक के साथ मारपीट कर पिस्टल लहराकर पूर्व के मुकदमे के वादी को डराने-धमकाने का प्रयास किया था।
खबरें और भी
आरोपितों की निशानदेही पर छिपाई गई अवैध पिस्टल एवं पूर्व में छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पपौरा गांव निवासी राहुल कुमार सोनी (राहुल सेठ) ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 21 जून को कुंदन मिश्र निवासी हिनौता ने फोन करके विकास मैरेज लान चहनियां पर बुलाया कि उसका बकाया 77 हजार रुपये देना है। जब वह वहां गया तो नंदकिशोर सिंह भद्दी-भद्दी गाली देने लगा। वह विरोध किया तो उसकी पिटाई कर सोने की चेन छिन लिए थे।
पूर्व ओलंपिक वाराणसी में कोच है
आरोपित शिवपाल सिंह भारतीय भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) एथलीट हैं। वह 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किए थे। वह कई पदक जीत चुके हैं। वह नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों तथा ऐशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुके हैं।