Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में लतीफशाह बीयर पर बंदरों ने सैलानी पर किया हमला, बचने की कोशिश में सीढ़ियों से गिरकर मौत

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:00 AM (IST)

    चंदौली के लतीफशाह बीयर पर पिकनिक मनाने आए वाराणसी निवासी एक युवक की बंदरों के हमले के दौरान सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. लतीफशाह बीयर पर बंदरों के हमले से हादसा।

    2. वाराणसी निवासी इस्तियाक अली की मौत।

    3. सीढ़ियों से गिरने पर सिर में गंभीर चोट।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। लतीफशाह बीयर पर पिकनिक मनाने आए वाराणसी निवासी एक युवक की मंगलवार को बंदरों के हमले के दौरान सीढ़ियों से गिरने के हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद पर्यटन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

    वाराणसी के जैतपुरा निवासी 30 वर्षीय इस्तियाक अली अपने साथियों व बच्चों के साथ लतीफशाह बीयर घूमने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे आम खा रहे थे। इसी दौरान एक बंदर आम छीनने के लिए उनकी ओर झपटा।

    बच्चों को बचाने के लिए इस्तियाक बंदरों को भगाने लगे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गए। साथी तत्काल उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय, चकिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत सीढ़ियों से गिरने के हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है।

    स्वजन ने किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। हादसे के बाद लतीफशाह बीयर पर पहुंचे अन्य सैलानियों में भी दहशत का माहौल रहा।

    यह भी पढ़ें- बदायूं के सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद 4 माह के मासूम की मौत, हंगामा; एक ही दिन में 5 इंजेक्शन लगाने का आरोप