Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यू डीडीयू यूनिट ने रचा इतिहास, एक दिन में 83 मालगाड़ियों के परिचालन से बना नया रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    पीडीडीयू नगर की न्यू डीडीयू यूनिट ने 16 जुलाई को एक दिन में रिकॉर्ड 83 मालगाड़ियों का सफल परिचालन कर नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि पूर्वी समर्पित माल ...और पढ़ें

    एक दिन में 83 मालगाड़ियों के परिचालन ने बनाया नया रिकॉर्ड।

    एक दिन में 83 मालगाड़ियों के परिचालन ने बनाया नया रिकॉर्ड।

    HighLights

    1. न्यू डीडीयू यूनिट ने एक दिन में 83 मालगाड़ियों का रिकॉर्ड बनाया।

    2. छह वर्षों में माल ढुलाई क्षमता में 166% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

    3. समर्पित माल गलियारे पर परिचालन दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पूर्वी समर्पित माल गलियारे (ईडीएफसी) पर विकसित न्यू डीडीयू यूनिट ने माल ढुलाई के क्षेत्र में अपनी बढ़ती क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। 16 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक ही दिन में रिकॉर्ड 83 मालगाड़ियों की सफल विदाई कर डीएफसीसीआईएल ने परिचालन दक्षता का नया मानक स्थापित किया।

    यह उपलब्धि केवल एक दिन का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि न्यू डीडीयू यूनिट के विकसित होने के बाद फ्रेट कारिडोर की बढ़ी क्षमता, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और आधुनिक रेल अवसंरचना की सफलता का भी प्रमाण है। वर्ष 2019-20 में पीडीडीयू क्षेत्र से प्रतिदिन औसतन 38 मालगाड़ियों का संचालन होता था। इनमें उत्तर मध्य रेलवे की ओर से लगभग 33 तथा मध्य रेलवे मार्ग से करीब पांच ट्रेनें शामिल रहती थीं।

    न्यू डीडीयू यूनिट, न्यू डगमगपुर सेक्शन और समर्पित माल गलियारे के विस्तार के बाद अब अप दिशा में प्रतिदिन 101 मालगाड़ियों तक संचालन संभव हो गया है। यानी छह वर्षों में माल ढुलाई क्षमता में करीब 166 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- चालान से बचने का अनोखा जुगाड़! नंबर प्लेट पर मोबिल पोतकर पुलिस पिकेट के सामने से भाग रहे ओवरलोड वाहन

    16 जुलाई को न्यू डीडीयू यूनिट को भारतीय रेल के विभिन्न इंटरचेंज बिंदुओं से बड़ी संख्या में मालगाड़ियां प्राप्त हुईं। इनमें बीसीजे से 33, सीपीबीएच से 21, डीडीयू अवायडिंग लाइन से 27, जेईपी से पांच तथा सीएआर मार्ग से 13 मालगाड़ियां शामिल रहीं। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यह यूनिट देश की लाजिस्टिक व्यवस्था, औद्योगिक विकास और तेज माल परिवहन को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

    खबरें और भी

    न्यू डीडीयू यूनिट के विकसित होने से पारंपरिक पीडीडीयू जंक्शन पर मालगाड़ियों का परिचालन दबाव काफी कम हुआ है। समर्पित फ्रेट कारिडोर पर तेज गति से मालगाड़ियों का संचालन संभव हो रहा है। जिससे माल परिवहन अधिक दक्ष बना है। इसका सकारात्मक प्रभाव मुख्य रेलवे नेटवर्क पर भी पड़ा है और यात्री ट्रेनों के संचालन में पहले की अपेक्षा अधिक सुगमता आई है। -अतुल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, न्यू डीडीयू यूनिट, डीएफसीसीआईएल।