Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में व्यापारी के बेटे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर हत्या

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 09:14 AM (IST)

    चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे आयुष का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन फिरौती न मिलन ...और पढ़ें

    घटना के बाद जुटी भीड़ दाएं मृतक किशोर। जागरण

    घटना के बाद जुटी भीड़ दाएं मृतक किशोर। जागरण

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। बरगढ़ कस्बे में एक व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ अवस्था में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

    बरगढ़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार केसरवानी का पुत्र आयुष गुरुवार शाम करीब छह बजे कोचिंग पढ़ने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान देर शाम करीब नौ बजे अपहरणकर्ताओं ने फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।

    घबराए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सक्रिय होते ही अपहरणकर्ताओं ने किशोर की हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह करीब चार आयुष का शव मिलने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बरगढ़ थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट में चार के खिलाफ लगा गुंडा एक्ट, पुलिस की कार्रवाई से दहशतगर्दों में मची खलबली

    घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी