Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में प्रसव के दौरान सीएचसी में जच्चा बच्चा की मौत, लापरवाही का आरोप

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 08:29 PM (IST)

    चित्रकूट के पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की दुखद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पहाड़ी सीएचसी में प्रसव के दौरान दोनों की मौत

    2. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

    3. शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। प्रसव पीड़ा होने पर परसौंजा गांव की गर्भवती महिला को स्वजन पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां प्रसव के दौरान ही जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज स्वजन ने डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

    पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी कमला देवी ने बताया कि उनकी पुत्री 22 वर्षीय नीलू का विवाह एक वर्ष पूर्व बांदा जिले के मसूरी गांव निवासी कुबेर के साथ हुआ था। गर्भवती होने के कारण वह पिछले एक माह से मायके में रह रही थी। गुरुवार तड़के उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई तो स्वजन उसे लेकर सीएचसी पहाड़ी पहुंचे। आरोप है कि कई बार कहने के बाद काफी देर से ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर और स्टाफ इलाज के लिए पहुंचे।

    इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। साथ ही नवजात की भी गर्भ में ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीएचसी प्रभारी डा.उदय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्वजन को समझाने का प्रयास किया। बाद में स्वजन शव लेकर गांव चले गए।

    सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. दीपक और नर्स अनीता से जानकारी ली गई है। उनके अनुसार महिला का प्रसव का समय पूरा हो चुका था और यह उसकी पहली डिलीवरी थी, जिससे वह काफी घबराई हुई थी। जांच में बच्चेदानी में कोई समस्या नहीं पाई गई थी और सामान्य प्रसव कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार्डियक अरेस्ट (हृदयाघात) होने की संभावना से महिला की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    स्वजन से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    यह भी पढ़ें- UPSC 2025 में कानपुर मंडल का दबदबा, फर्रुखाबाद-उन्नाव-फतेहपुर के युवाओं की बड़ी कामयाबी

    यह भी पढ़ें- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना…' सगाई के बाद कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन युवती ने दी जान, डायरी में मिला भावुक सुसाइड नोट