Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में दीवार गिराने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

    Updated: Wed, 13 May 2026 03:52 PM (IST)

    चित्रकूट के सुरवल गांव में जमीन और दीवार को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के सुरवल गांव स्थित माफीदार के पुरवा में जमीन और दीवार को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सोमवार सुबह शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

    दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामले में दोनों ओर से दस नामजद लोगों समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

    एक पक्ष की ओर से मंती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के गंगापारी राजेश, मालती समेत अन्य लोग घर में घुसकर दीवार गिरा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री साधना के पेट में लात मारी गई और पति का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया।

    वहीं दूसरे पक्ष से मालती दुबे ने आरोप लगाया कि वह अपने पिता की जमीन पर बाउंड्री का काम करा रही थीं, तभी परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया।

    उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने आए उनके पति के कान में गंभीर चोट आई और मारपीट के दौरान मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- ESI अलीगढ़ में हंगामा, हाजिरी रजिस्टर पर प्रश्न चिह्न देख भड़कीं महिला लिपिक; CMS से मारपीट

    खबरें और भी