Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में आंगन में सो रहे पिता-पुत्र की चारपाई पर काल बनकर चढ़ा सांप, डसने से पिता की मौत

    Updated: Sat, 16 May 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

    चित्रकूट के भरतकूप में अंधेरे में सर्प के डसने से एक पिता की मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय पुत्र बच गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर तरांव गांव में शुक्रवार तड़के एक हादसे में सर्प के डसने से पिता की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय पुत्र की जान बच गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन ने जिला अस्पताल में समुचित इलाज न मिलने का आरोप लगाया है।

    मुलायम यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई 27 वर्षीय भरतलाल यादव शुक्रवार रात घर के आंगन में चारपाई पर अपने आठ वर्षीय पुत्र किशन और तीन वर्षीय पुत्री अंजली के साथ सो रहा था। रात करीब ढाई बजे बिजली गुल होने से घर में अंधेरा था।

    इसी दौरान एक सर्प चारपाई पर चढ़ गया और भरतलाल के बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया। सर्प को हटाने की कोशिश में बगल में सो रहे पुत्र किशन को भी सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

    भरतलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। स्वजन का आरोप है कि अस्पताल में केवल एक बोतल चढ़ाकर जल्दबाजी में रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही भरतलाल की मौत हो गई।

    खबरें और भी

    वहीं, बेटे किशन का हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के समय भरतलाल की पत्नी दूसरी चारपाई पर दो अन्य बच्चों के साथ सो रही थी। भरतलाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और भरतकूप में ट्रक चालक का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत रेफर के दौरान हुई है।

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल