चित्रकूट में छत पर बार-बार आने से हुआ विवाद, एक पक्ष ने भाई-बहन को पीटा
चित्रकूट के भरतकूप में दो बर्तन व्यापारी परिवारों के बीच छत पर बार-बार आने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के ...और पढ़ें

चित्रकूट में भाई-बहन को पीटा।
HighLights
भरतकूप में दो व्यापारी परिवारों में छत पर विवाद।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के भाई-बहन को पीट दिया।
आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भरतकूप के भरत मंदिर मार्ग पर छत पर बार-बार आने से दो बर्तन व्यापारी परिवार के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। एक पक्ष के भाई-बहन को दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने मिलकर पीट दिया। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भरत मंदिर मार्ग पर बर्तन की दुकान संचालक भरतलाल ने बताया कि उसका घर और दुकान एक ही है। उसकी छत पर पड़ोसी मनोज और आशीष कई दिनों से बार-बार आते हैं। यहां रखी सामग्री भी उठाकर ले जाते हैं। शुक्रवार की सुबह जब दोनों फिर से छत पर आए तो उसकी बहन मालती ने विरोध करते हुए कहा कि यहां मत आया करो।
इसी बात पर मनोज और आशीष के साथ उनकी मां रामकली भी घर के अंदर उतरकर आ गईं। गाली-गलौज के बाद डंडे से बहन पर वार कर उसे घायल कर दिया। जब बचाने के लिए भाई पहुंचा, तो उसे भी आरोपितों ने पीटा। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल भाई-बहन का इलाज कराया गया है।