शनिश्चरी अमावस्या को लेकर चित्रकूट में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन वाहनों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
चित्रकूट में शनिश्चरी अमावस्या मेले के चलते कर्वी शहर और मेला क्षेत्र में भारी व मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार सुबह से रविवार रात तक प्रतिबंध ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कर्वी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।
शनिश्चरी अमावस्या मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्था।
शुक्रवार सुबह से रविवार रात तक लागू प्रतिबंध।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। ज्येष्ठ मास की शनिश्चरी अमावस्या मेले में भीड़ व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कर्वी शहर और मेला क्षेत्र में भारी एवं मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे से लेकर रविवार की रात्रि 12 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन
- बोड़ी पोखरी, सरैया से मानिकपुर तिराहा से हाेते हुए मारकुंडी होते हुए सतना
- बोड़ी पोखरी से राजापुर से सरधुवा से कमासिन होते हुए बबेरू बाँदा।
- बोड़ी पोखरी से राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बांदा
- बोड़ी पोखरी से राजापुर से कौशाम्बी।
कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन
- राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैयां से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म.प्र.
- राजापुर से सरधुवा से कमासिन से बबेरू से बांदा।
- राजापुर से पहाड़ी से ओरन बिसण्डा से बांदा।
बाँदा की ओर से आने वाले वाहन
- जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से कौशाम्बी।जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से प्रयागराज ।
- जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसण्डा ओरन से पहाड़ी से राजापुर से बोड़ी पोखरी से सरैया से मानिकपुर तिराहा से मारकुण्डी से सतना म.प्र.।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, शहर में जाम की स्थिति रोकने और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
अरूण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक
यह भी पढ़ें- चित्रकूट धाम कर्वी में ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, 15 से 17 मई तक आयोजन